News Big

CWG 2026: साक्षी चौधरी ने 51kg बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, प्रिया घनघस ने भी मारी बाजी

Sakshi Chaudhary CWG 2026: भारतीय बॉक्सिंग के गढ़ हरियाणा के भिवानी की साक्षी चौधरी ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया। इसके साथ भारत के पदकों की संख्या 33 हो गई है, जिसमें 10 गोल्ड, 15 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल हैं। साक्षी के बाद प्रिया घनघस ने भी 60 किग्रा वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।

रुबी व्हाइट को 5-0 से हराया

फाइनल में साक्षी का सामना इंग्लैंड की रुबी व्हाइट से हुआ। व्हाइट ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन साक्षी ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली। तीनों राउंड में दबदबा कायम रखते हुए उन्होंने सर्वसम्मति से 5-0 से जीत दर्ज की। जीत का अंदाजा उन्हें इतना पहले हो गया था कि आधिकारिक घोषणा से पहले ही जश्न मनाने लगीं, जबकि हार के बाद रुबी की आंखों में आंसू आ गए।

प्रिया घनघस ने 60 किग्रा फाइनल में कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी को हराया। पहला राउंड गंवाने के बाद उन्होंने अगले दोनों राउंड जीतकर गोल्ड अपने नाम किया।

3 किलो वजन घटाकर बदली कैटेगरी

साक्षी पहले 54 किग्रा वर्ग में खेलती थीं, लेकिन इस कैटेगरी का भारतीय कोटा प्रीति पवार के पास होने के कारण उन्होंने 51 किग्रा में उतरने का फैसला किया। कोचों की सलाह पर उन्होंने करीब 3 किलो वजन घटाया और एक महीने से ज्यादा समय तक रोटी नहीं खाई। उनकी डाइट में मुख्य रूप से अंकुरित अनाज, दही और थोड़ा पनीर शामिल था।

पिछले साल अस्ताना वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में 54 किग्रा वर्ग में गोल्ड जीतने वाली साक्षी ने कॉमनवेल्थ टीम में जगह बनाने के लिए निकहत जरीन और पूर्व नेशनल चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा जैसी दिग्गजों को भी हराया था।

ये भी देखे: इंदौर में प्रेमी संग पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, फिर दर्ज कराई गुमशुदगी; तीनों को उम्रकैद

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

13 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

14 hours ago