Salman Khan NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है। पहले शांतिपूर्ण प्रदर्शन का समर्थन करने के बाद अब उन्होंने छात्रों से आंदोलन खत्म कर घर लौटने की अपील की है। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया।
सलमान ने कहा कि छात्र देश की सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं, चाहे मामला शिक्षा का हो या सुरक्षा का। उन्होंने प्रधानमंत्री के हालिया बयान का जिक्र करते हुए भरोसा जताया कि पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने छात्रों से कहा कि अब चिंता करने और माता-पिता को परेशान करने की जरूरत नहीं है और वे घर लौट जाएं।
सलमान ने सोनम वांगचुक से कहा कि अब आंदोलन को और आगे न बढ़ाएं। उन्होंने अपील की कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर फिर लड़ाई लड़ी जा सकती है, लेकिन फिलहाल वे कुछ खा लें। सलमान ने यहां तक कहा कि जरूरत हो तो वह अपने घर से खाना भेज सकते हैं।
हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी नई अपील को सरकार के पक्ष में बताया और कहा कि एक दिन में ही उनके रुख में बदलाव आ गया है।
इससे पहले सलमान ने छात्र आंदोलन को ‘साहसी, शांतिपूर्ण और देश के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी’ बताया था। उन्होंने पेपर लीक को गंभीर मुद्दा बताते हुए छात्रों के बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग के लिए एकजुट होने की सराहना की थी। उन्होंने प्रदर्शन में बच्चों का साथ देने वाले माता-पिता की भी तारीफ की थी।
सलमान ने कहा था कि आंदोलन पूरी तरह छात्रों का है और इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि सरकार शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत ऐसा देश बने, जहां शिक्षा सबसे बड़ा ट्रेंड हो और दुनिया भर से छात्र पढ़ने आएं।
ये भी पढ़े: पैलेट गन फिर विवादों में, प्रदर्शनकारियों की आंखों और चेहरे पर गंभीर चोटों ने उठाए सवाल
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…