Vaibhav Suryavanshi'S Mama UPSC News: बिहार के समस्तीपुर जिले स्थित मोहिउद्दीननगर प्रखंड के राजाजान गांव के रहने वाले अभिषेक चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 102वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। अभिषेक ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे इलाके में खुशी की लहर है। दिलचस्प बात यह भी है कि अभिषेक उभरते भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के मामा हैं, ऐसे में भांजे के बाद अब मामा की कामयाबी ने समस्तीपुर को जश्न मनाने का एक और मौका दे दिया है।
अभिषेक चौहान की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके बहनोई और उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी भी अपने साले की इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। अभिषेक चौहान का जन्म 18 नवंबर 1999 को पूसा के एक अस्पताल में हुआ था। बचपन से ही वह पढ़ाई में बेहद मेधावी रहे हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई हाजीपुर के अक्षरा स्कूल से हुई, जहां से उन्होंने छठी कक्षा में ही सैनिक स्कूल और आरके मिशन की प्रवेश परीक्षा पास कर ली थी। आगे चलकर उन्होंने एम.टेक की पढ़ाई में गोल्ड मेडल हासिल किया और 2022 के बाद से उन्होंने लोक सेवा आयोग की तैयारी शुरू कर दी थी।
ये भी पढ़ें: 13 घंटे की पढ़ाई, कोई कोचिंग नहीं…अनुज अग्निहोत्री का एमबीबीएस डिग्री से यूपीएससी टॉपर बनने तक का सफर
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…