Sanjay Leela Bhansali Heart Attack
Sanjay Leela Bhansali Heart Attack: मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली अफवाह फैल गई। दरअसल, 24 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाने के एक दिन बाद यह खबर वायरल हुई कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। हालांकि, अब इस पूरे मामले पर परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर सच्चाई स्पष्ट कर दी गई है।
अफवाह फैलते ही फिल्ममेकर के प्रोडक्शन हाउस Bhansali Productions के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की गई। परिवार की ओर से जारी संदेश में साफ कहा गया कि संजय लीला भंसाली पूरी तरह स्वस्थ हैं और वे केवल नियमित स्वास्थ्य जांच (रूटीन चेकअप) के लिए अस्पताल गए थे।
जारी बयान में यह भी कहा गया कि चिंता की कोई बात नहीं है। भंसाली परिवार ने फैंस और शुभचिंतकों की चिंता के लिए आभार व्यक्त किया और सभी का धन्यवाद किया। साथ ही, हार्ट अटैक की खबर को पूरी तरह निराधार बताया गया। आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आने के बाद प्रशंसकों ने राहत की सांस ली।
इससे पहले, भंसाली से जुड़े एक करीबी सूत्र ने भी इन अटकलों को गलत करार दिया था। सूत्र का कहना था कि उनकी सेहत को लेकर फैल रही खबरें बेबुनियाद हैं और लोगों को ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
संजय लीला भंसाली ने 24 फरवरी को अपना 63वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें इंडस्ट्री और फैंस से ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। काम की बात करें तो वे अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म लव एंड वॉर को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, उनके बैनर तले बनी फिल्म दो दीवाने सहर में इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।
ये भी पढ़ें: Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका के हाथों में लगेगी विजय के नाम की मेहंदी, संगीत सेरेमनी का VIDEO आया सामने
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…