व्यापार

इस बड़े बैंक ने बढ़ाई मिनिमम बैलेंस की लिमिट,अब खाते में ₹10 नहीं रखने होंगे 50000 रुपये

Savings account minimum balance : निजी क्षेत्र के दिग्गज ICICI बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट्स के लिए न्यूनतम औसत बैलेंस (MAB) की सीमा में भारी बढ़ोतरी की है. बैंक ने मेट्रो और शहरी क्षेत्रों के खातों में न्यूनतम बैलेंस को पांच गुना बढ़ाकर ₹50,000 कर दिया है. यह नया नियम 1 अगस्त 2025 से लागू होगा.

मेट्रो शहरों में रखना होगा ₹50,000

पहले मेट्रो और शहरी इलाकों में सेविंग अकाउंट के लिए यह सीमा ₹10,000 थी. अब अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में यह ₹25,000 और ग्रामीण क्षेत्रों में ₹10,000 तय की गई है. बैंक ने चेतावनी दी है कि न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने में असफल होने पर ग्राहकों को जुर्माना देना होगा.

सेविंग अकाउंट का न्यूनतम बैलेंस बढ़ा

इस फैसले के साथ ICICI बैंक का न्यूनतम बैलेंस देश के घरेलू बैंकों में सबसे अधिक हो गया है. तुलना के लिए, सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक SBI ने 2020 में ही न्यूनतम बैलेंस नियम समाप्त कर दिया था, जबकि HDFC बैंक में मेट्रो और शहरी शाखाओं के लिए ₹10,000, अर्द्ध-शहरी शाखाओं के लिए ₹5,000 और ग्रामीण शाखाओं के लिए ₹2,500 की सीमा है.

ये भी पढ़ें : आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार मामले की बरसी पर ‘नबन्ना चलो’ मार्च, पुलिस लाठीचार्ज से मची अफरा-तफरी

ICICI बैंक ने हाल ही में अपने सेविंग अकाउंट्स पर ब्याज दरों में भी कटौती की थी. 16 अप्रैल 2025 से, ₹50 लाख तक के बैलेंस पर ब्याज दर 2.75% और ₹50 लाख से अधिक पर 3.25% हो गई है, जो पहले से 0.25% कम है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

34 minutes ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

1 hour ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

3 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

4 hours ago