अध्यात्म

Sawan Putrada Ekdashi 2025: संतान प्राप्ति और सुखी पारिवारिक जीवन के लिए करें ये व्रत, जानिए क्या हैं तिथि और महत्व

Sawan Putrada Ekdashi 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। यह व्रत विशेष रूप से उन दंपतियों के लिए महत्वपूर्ण होता है जो संतान सुख की कामना रखते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। इस व्रत को पवित्रा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस बार यह एकादशी का व्रत 5 अगस्त, मंगलवार को रखा जाएगा।

पुत्रदा एकादशी व्रत का महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, एक समय राजा महिजीत संतानहीन थे। उन्होंने ऋषियों की सलाह पर पुत्रदा एकादशी का व्रत किया और उन्हें एक योग्य पुत्र की प्राप्ति हुई। तभी से यह व्रत संतान प्राप्ति और संतान के उज्ज्वल भविष्य के लिए किया जाता है।

पुत्रदा एकादशी व्रत और पूजा विधि

1. व्रती को एक दिन पहले यानी दशमी तिथि की रात सात्विक भोजन करके नियमपूर्वक सोना चाहिए।

2. एकादशी के दिन प्रातः स्नान करके व्रत का संकल्प लें।

3. भगवान विष्णु की प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध करें और पीले वस्त्र पहनाएं।

4. तुलसी पत्र, पीले फूल, पंचामृत और फल-मेवा अर्पित करें।

5. विष्णु सहस्रनाम या ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।

6. दिन भर व्रत रखकर शाम को पूजा कर भगवान विष्णु की आरती करें।

7. द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराकर उपवास समाप्त करें।

ये भी पढ़े: जानिए क्या हैं रामचरितमानस, ऐसा था इसको लिखने वाले महान संत तुलसीदास जी का जीवन

सावन में व्रत का विशेष महत्व

सावन का महीना भगवान शिव और विष्णु दोनों का प्रिय माना जाता है। इस महीने में किया गया कोई भी धार्मिक कार्य और व्रत कई गुना फल देता है।
पुत्रदा एकादशी एक ऐसा पावन अवसर है, जब श्रद्धा और भक्ति से भगवान विष्णु की आराधना करने से जीवन में संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। यह व्रत न केवल संतान के इच्छुक दंपतियों के लिए लाभकारी है, बल्कि संतान की लंबी उम्र और सफ़लता के लिए भी किया जाता है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago