Breaking

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 का शंखनाद : 9 सितंबर को होगा मतदान, जानिए कब, कैसे और कौन करेगा वोट

Vice Presidential Election 2025 : भारत निर्वाचन आयोग ने देश के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के अनुसार, उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 9 सितंबर 2025 (मंगलवार) को होगा और उसी दिन मतगणना कर परिणाम भी घोषित किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के कार्यक्रम की पूरी समय-सारणी भी जारी कर दी है। इसके अनुसार :

  • चुनाव की अधिसूचना जारी होगी: 7 अगस्त 2025 (गुरुवार)
  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख: 21 अगस्त 2025 (गुरुवार)
  • नामांकनों की जांच की तारीख: 22 अगस्त 2025 (शुक्रवार)
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2025 (सोमवार)
  • मतदान की तिथि (यदि आवश्यक हो): 9 सितंबर 2025 (मंगलवार), सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
  • मतगणना (यदि आवश्यक हो): 9 सितंबर 2025 (मंगलवार)

भारत के संविधान के अनुच्छेद 66 के तहत, उपराष्ट्रपति का चुनाव एकल संक्रमणीय मत प्रणाली के तहत आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से किया जाता है। इस चुनाव में संसद के दोनों सदनों — लोकसभा और राज्यसभा — के सदस्य निर्वाचक मंडल का हिस्सा होते हैं।


निर्वाचक मंडल की वर्तमान स्थिति इस प्रकार है :

  • राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य (फिलहाल 5 सीटें रिक्त)
  • राज्यसभा के 12 मनोनीत सदस्य
  • लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य (फिलहाल 1 सीट रिक्त)

इस प्रकार कुल 788 में से 782 सांसद उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करेंगे। चूंकि सभी निर्वाचक संसद सदस्य हैं, इसलिए हर सांसद के मत का मूल्य समान – 1 निर्धारित किया गया है। उपराष्ट्रपति भारत के संवैधानिक पदों में दूसरा सबसे ऊंचा पद है और वह राज्यसभा के पदेन सभापति भी होते हैं। वर्तमान उपराष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त होने के मद्देनजर यह चुनाव कराया जा रहा है।

कैसे होगा इलेक्शन, एक ही दिन में वोटिंग और रिज़ल्ट

संविधान के अनुच्छेद 66 (1) में प्रावधान है कि निर्वाचन एकल संक्रमणीय मत पद्धति द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार आयोजित किया जाएगा और ऐसे निर्वाचन में मतदान गुप्त मतपत्र (Secret Ballot Paper) द्वारा होगा। इस प्रणाली में, निर्वाचक को अभ्यर्थियों के नामों के सामने अधिमान (preference) अंकित करना होता है। अधिमान को भारतीय अंकों के अंतर्राष्ट्रीय रूप में, रोमन रूप में, या किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय भाषाओं के रूप में चिह्नित (Mark) किया जा सकता है। अधिमान को केवल अंकों में चिह्नित किया जाना है और उन्हें शब्दों में निदर्शित (indicate) नहीं किया जाएगा। निर्वाचक उतने अधिमान चिह्नित कर सकता है जितनी अभ्यर्थियों की संख्या है। जबकि, मतपत्र के विधिमान्य (valid) होने के लिए पहला अधिमान चिह्नित करना अनिवार्य है, अन्य अधिमानों का चिह्नह्मांकन वैकल्पिक है।

मत चिह्नित करने के लिए, आयोग विशेष पेन (Pen) प्रदान करेगा। निर्वाचकों को यह पेन निर्दिष्ट अधिकारी द्वारा मतदान केंद्र में मतपत्र सौंपे जाते समय दिया जाएगा। निर्वाचकों को केवल इस विशेष पेन से मतपत्र चिह्नित करना है न कि किसी अन्य पेन से। किसी अन्य पेन का उपयोग करके मतदान किए जाने पर मतगणना के समय मत अविधिमान्य हो जाएगा।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago