Breaking

बिहरा चुनाव 2025 रद्द करवाने की मांग वाली याचिका पर SC ने प्रशांत किशोर की पार्टी को लगाई फटकार, पूछा- आपको कितने वोट मिले

SC on Prashant Kishore: बीते साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव को रद्द करवाने की मांग वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने जन सुराज पार्टी के वकील को खरी-खरी सुनाई। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि बिहार चुनाव में आपकी पार्टी को कितने वोट मिले? जनता ने आपको पसंद नहीं किया है और फिर आप लोकप्रियता हासिल करने के लिए कोर्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं। कोर्ट ने प्रशांत किशोर को हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है।

जन सुराज पार्टी ने याचिका में क्या कहा

जन सुराज पार्टी की तरफ से वरिष्ठ वकील चंदर उदय सिंह कोर्ट में पेश हुए, उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता की अवहेलना हुई है। आचार संहिता लागू होने के बावजूद करीब 30 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार भेजे गए। ठीक चुनाव से पहले इस योजना का ऐलान किया गया। याचिका में मांग की गई थी कि चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए कि वह ऐसी योजनाएं शुरू करने के लिए सत्ताधारी दल के लिए कम से कम छह महीने की समय सीमा निर्धारित करे क्योंकि ऐसी योजनाएं चुनाव को प्रभावित कर सकती हैं।

SC ने याचिकाकर्ता को HC जाने को कहा

जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि आप पहले हाईकोर्ट क्यों नहीं गए? क्या कारण है कि आप सीधे सुप्रीम कोर्ट चले आए? सुप्रीम कोर्ट ने जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुनवाई से इंकार किया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा।

ये भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव को रद्द करवाने के लिए प्रशात किशोर की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में डाली याचिका, 6 फरवरी को होगी सुनवाई

Anamika Anand

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

23 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago