यूपी कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
UP BJP News: उत्तर प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाए जाने के मामले में चरखारी से विधायक बृजभूषण सिंह उर्फ गुड्डू राजपूत को नोटिस जारी किया गया है। मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने इस आचरण को अनुशासनहीनता मानती है और अब बृजभूषण पर एक्शन लेने की तैयारी में है।
चरखारी विधानसभा से विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने क्षेत्र में पानी से जुड़ी समस्याओं को लेकर कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला बीच सड़क पर रोका था और कथित रूप से बंधक बनाने का उन पर आरोप लगा था। वायरल वीडियो में विधायक ने मंत्री की गाड़ी में बैठकर अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं, खासकर जल संकट से जुड़े मुद्दों को उठाया था।
इस विरोध के दौरान सीओ सदर और कोतवाल के साथ विधायक बृजभूषण और समर्थकों की झड़प हुई थी। जब पुलिस ने समर्थकों को हटाने की कोशिश की, तो स्थिति और मुश्किल हो गई। रास्ते से लोगों को हटाने के चक्कर में पुलिस के साथ झड़प भी हुई।
ये भी पढ़ें: पूर्व CM मायावती ने की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग, ब्राह्मण समाज ने इस फिल्म का किया विरोध
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…