Cover Story Featured

‘मुल्तानी बेकरी’ के मालिक सदारंगानी ने हाथ जोड़कर अपने अपार्टमेंट की 27वीं मंजिल से लगाई छलांग, वीडियो आया सामने

Multani Bakery Owner Death: महाराष्ट्र के सोलापुर में एक शख्स द्वारा अपने अपार्टमेंट की 27वीं मंजिल से छलांग लगाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में शख्स अपार्टमेंट की 27वीं मंजिल से छलांग लगाने पहले हाथ जोड़ते हुए दिख रहा हैं। मृतक की पहचान एक वक्त में मशहूर रही मुल्तानी बेकरी के 60 वर्षीय मालिक सुनील मोतीलाल सदारंगानी के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनका यह अपार्टमेंट विजयपुर रोड के पास पनाश अपार्टमेंट के नाम से है।

चाबी लेने का बहाना बनाकर 17वीं मंजिल पर गए

रिपोर्ट के मुताबिक, सदारंगानी 17वीं मंजिल पर सीढियों से गए थे और जब उन्हें रेलिंग के पास देख गया तो लोगों की सूचना पर गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्हें नीचे ले आया। लेकिन बाद में सदारंगानी चाबी लेने का बहाना बनाकर अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल पर गए और छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील सदारंगानी छलांग लगाने से पहले हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य लोगों को भावुक करने के साथ-साथ कई सवाल भी खड़े कर रहा है कि आखिर एक सफल व्यवसायी ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

ये भी पढ़ें: केरल में ‘चूड़ीदार सलवार’ पहनकर आई प्रिंसिपल को गार्ड ने स्कूल गेट पर रोका, नाराज़ प्रिंसिपल ने दिया धरना

Anamika Anand

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

9 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

12 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

39 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

45 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago