दिल्ली/NCR

बढ़ते वायु प्रदूषण पर SC का कड़ा रुख, बोले- क्या कोई निर्देश देने से तुरंत स्वच्छ हवा मिल सकती है?

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए कई सवाल-जवाब किए है। खराब हवा की गुणवत्ता से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई 3 दिसंबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह मामला लगातार निगरानी का मांग करता है।  चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह की दलील पर गौर किया।

समस्या गंभीर है, ठोस कदम उठाने की जरूरत

सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती के साथ कहा कि हमारे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है कि इसे घुमाकर समस्या खत्म कर दें? कोर्ट ने कहा कि हमें पता है कि दिल्ली-एनसीआर के लिए खतरनाक समय है। इस मामले का तुरंत हल निकालने की कोशिश की जाना चाहिए।  इस मामले पर अब 3 दिसंबर को सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत ने साफ किया कि कि हवा की गुणवत्ता की समस्या गंभीर है और इसे तुरंत हल करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

ये भी पढ़े : ‘वो मेरे लिए बहुत कुछ थे…’ पुरानी फोटोज शेयर कर हेमा मालिनी ने खोले दिल के जज्बात

सीजेआई ने कड़ा रुख के साथ कही ये बातें

उन्होंने कहा, “हमें बताइए कि हम क्या कदम उठा सकते हैं? क्या कोई निर्देश देने से तुरंत स्वच्छ हवा मिल सकती है? हर इलाके की स्थिति अलग है। देखते हैं कि सरकार ने समितियों के स्तर पर क्या कदम उठाए हैं। यह मामला दीपावली के समय भी ध्यान में आता है, लेकिन अब इसकी नियमित निगरानी जरूरी है।”

सीजेआई ने कहा कि प्रदूषण के पीछे एक ही कारण नहीं है और इसे सिर्फ विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों पर छोड़ना सही नहीं है। हमें सभी कारणों को पहचानना होगा। हर इलाके के लिए अलग समाधान की जरूरत है। इसके लिए सरकार की बनाई कमेटियों और उनके काम की भी समीक्षा करनी होगी। साथ ही, नियमित निगरानी की प्रक्रिया को मजबूत करना जरूरी है।

Kajal Sharma

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

13 minutes ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

3 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

3 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

3 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

3 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

4 hours ago