State

नोएडा में सनसनी: खेत में चारा लेने गई महिला से छेड़खानी, पति पर भी हमला

Noida News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ खेत में छेड़छाड़ और उसके बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि आरोपी ने पहले खेत में उसके साथ बदसलूकी की और जब उसने विरोध किया, तो उसे अपशब्द कहे गए।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, हाईवे से सटे एक गांव की रहने वाली महिला मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती है। आठ अक्टूबर को वह पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गई थी। उसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया और किसी तरह वहां से भाग निकली। घर पहुंचने के बाद उसने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी।

विरोध जताने पर की मारपीट

घटना से आक्रोशित दंपती आरोपी के घर विरोध जताने पहुंचे, लेकिन वहां उनकी बात सुनने के बजाय आरोप है कि आरोपी और उसके परिजनों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने इस संबंध में एसएसपी कार्यालय में लिखित शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़े:  करवा चौथ पर शादी रचाई, रात को खोला व्रत, 12 दुल्हनें जेवरात लेकर हुईं फरार

एसपी ने दी मामले की जानकारी

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हो चुका है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला दिखाता है कि आज भी ग्रामीण इलाकों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और प्रशासन को ऐसे मामलों में तुरंत और सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

Anil

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago