Amit Shah
Amit Shah : राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के 41वें स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को हरियाणा के मानेसर स्थित एनएसजी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा ऐलान किया। अमित शाह ने घोषणा की कि देश में आतंकवाद से निपटने और कमांडो को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए अब छठा एनएसजी ट्रेनिंग सेंटर अयोध्या में खोला जाएगा।
उन्होंने बताया कि इससे पहले एनएसजी के ट्रेनिंग सेंटर चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, जम्मू और हैदराबाद में स्थापित किए जा चुके हैं। अयोध्या में बनने वाला यह नया केंद्र आतंकवाद-रोधी अभियानों के लिए एक और अहम ठिकाना साबित होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि एनएसजी देश की सुरक्षा का अभेद्य कवच बन चुकी है। उन्होंने बताया कि एनएसजी कमांडो ने अब तक कई अहम अभियानों में अपनी वीरता और कुशलता का परिचय दिया है। चाहे वह अक्षरधाम मंदिर हमला हो, 26/11 मुंबई हमला या हालिया ऑपरेशन सिंदूर। शाह ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। जहां-जहां से भारत पर हमलों की साजिश रची गई, वहां के आतंक ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया।”
गृहमंत्री ने बताया कि एनएसजी ने देश के संवेदनशील स्थलों का एक डाटा बैंक तैयार किया है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके। उन्होंने कहा कि चाहे प्रयागराज का महाकुंभ हो या पुरी की रथ यात्रा — हर बड़े आयोजन में एनएसजी ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
इस मौके पर अमित शाह ने गुरुग्राम में स्पेशल ऑपरेशन ट्रेनिंग सेंटर (SOTC) का शिलान्यास भी किया। यह केंद्र लगभग 141 करोड़ रुपये की लागत से आठ एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। यहां न केवल एनएसजी कमांडो बल्कि देशभर की पुलिस और आतंकवाद-रोधी इकाइयों को भी उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ये भी पढ़े - WHO ने भारत के तीन कफ सिरप पर जारी की चेतावनी, कोल्ड्रिफ भी सूची में
गृहमंत्री ने बताया कि आने वाले समय में एनएसजी को और अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों से लैस किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि एनएसजी केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं रही, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाई है। अब तक जवानों ने 6 करोड़ 50 लाख पौधे लगाए हैं और उनकी देखभाल अपने परिवार की तरह की है।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…