योगी सरकार ने सरकारी कार्मिकों को दिया दिवाली पर खास तोहफा
दिवाली को बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, जिसकी वजह से बाजारों की रोनक देखते ही बनती है। जैसे-जैसे त्योहार पास आता जाएगा वैसी ही देश के लगभग सभी बाजारों को दुल्हन की तरह सजा दिया जाएगा। बाजार की रोनक के साथ-साथ इस त्योहार पर लोगों के चेहरे पर भी उत्साह और खुशी देखने को मिलती है।
इसी खुशी को बरकरार रखते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकार के कार्मिकों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। ये तोहफा सीएम ने लोगों को दिवाली से ठीक पहले दिया है। इस आर्थिक तोहफे की बढ़त से लोगों की दिवाली और भी ज्यादा जगमग हो उठेगी।
योगी सरकार ने इस दिवाली 14.82 लाख कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। बोनस के इस ऐलान के बाद कर्मचारियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार ने यह फैसला कर्मचारियों के परिश्रम और समर्पण को ध्यान में रखते हुए किया है, साथ ही उनका सम्मान करने उद्देश्य प्रदेश में दिया है।
राज्य सरकार का इस बोनस को देने के बाद कुल 1,022 करोड़ रुपये का व्ययभार आएगा। इसके साथ ही हर एक सरकारी कर्मचारी को उनके 30 दिन की परिलब्धियों के बेसिस पर 6,908 रुपये तक का बोनस दिया जाएगा। यह लाभ खासतौर पर वेतन मैट्रिक्स लेवल 8 तक के कर्मचारियों को दिया जाएगा। इसके साथ ही, स्थानीय निकायों के कर्मचारी और राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को इस बोनस का लाभ दिया जाएगा।
योगी सरकार की तरफ से दिया जा रहा बोनस कई तरीके से खास और जरूरी है, इस बार के बोनस से योगी सरकार राज्य में एक खास संदेश देने की कोशिश कर रही है। इस संदेश में कर्मचारियों की मेहनत और सेवा को हमेशा प्राथमिकता की नजर से दिखाने की कोशिश की गई है। सरकार के इस फैसले को कर्मचारी संगठन और सरकारी तंत्र की तरप से काफी सराहना दी गई है। इनता ही नहीं इसे सीएम योगी की संवेदनशील और कर्मचारी-हितैषी नीतियों में से एक माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें : हापुड़ में गन्ना भुगतान को लेकर किसानों में नाराज़गी, भाकियू ने की नुक्कड़ सभा
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…