पटना के फतुहा में एक साल के मासूम का मिला कटा हुआ सिर
Bihar crime news: बिहार की राजधानी पटना के फतुहा में 1 साल के मासूम का कटा हुआ सिर मिलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कटे हुए सिर को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। हालांकि, पुलिस शुरुआती जांच और केस के 24 घंटे बीतने के बाद भी अब तक किसी निरष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है।
फतुहा की दरगाह स्थित मजार के पीछ गंगा नदी की ओर जाने वाली ढलाई सड़क पर सबसे पहले ग्रामीणों को कटा हुआ सिर नजर आया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह कटा हुआ सिर नरबलि में का हो सकता है। जिसे कोई आवारा कुत्ता उठाकर इधर ले आया होगा। मासूम की निर्मम हत्या से ग्रामीण दहशत में हैं।
जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों को जो कटा हुआ सिर मिला है उसके कान और बाल में ताजे खून से सना हुआ है। चेहरे पर मिट्टी लगी हुई है। माना जा रहा है कि शरीर से सिर को किसी धारदार हथियार से काटा गया है।
पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच को सिर को बरामद कर लिया। सिर को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में आगे जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि काफी जांच के बाद शरीर के अन्य हिस्से का पता नहीं चल पाया है। इस मामले में अब तक किसी परिजन या हत्या करने वाले अपराधी के सामने नहीं आने के बाद जांच को विस्तार रूप दिया गया है। पुलिस हाल ही में इस उम्र के लापता बच्चों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसके लिए पुलिस दूसरे थानों से भी सूचना जुटा रही है।
मामले को लेकर कई पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच में बच्चे की शिनाख्त के लिए एएसएल की टीम की भी एंट्री हो गई है। पूरे इलाके में पुलिस ने घेराबंदी कर दी है, ताकि अपराधी गिरफ्तारी से दूर ना जा सके। एफएसएल के विशेषज्ञों ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।
मामले में डीएसएफ अवधेश कुमार ने कहा कि सोमवार को ही दिन में फतुहा थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा एक 1.5 वर्ष के बच्चे का लापता होने का आवेदन दिया गया था, जो 16 जनवरी से ही लापता है। पुलिस की टीम उस बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। वह मामला है या नहीं यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
ये भी पढ़ें: इंजीनियर युवराज मौत केस में योगी सरकार का सख्त रुख: नोएडा CEO हटाए गए, जांच के लिए SIT गठित
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…