क्रिकेट

पाक खिलाड़ियों पर लगे जुर्माने पर आया अफरीदी का रिएक्शन, कहा- खराब प्रदर्शन पर टीम से 2 साल के लिए बाहर होने चाहिए खिलाड़ी

Shahid Afridi slams Pak players: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के सेमीफाइनल में एंट्री नहीं होने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा जुर्माना लगाए जाने पर पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की इस कार्रवाई से उन्हें हैरानी है। उन्होंने कहा खराब प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है, टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम को ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत के हाथों करारी शिकस्त मिली थी।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का ‘हर-हर महादेव’ पोस्ट हुआ वायरल, पाकिस्तानी कप्तान ने बताई हार की वजह

खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना

पीसीबी ने पाकिस्तानी टीम के सभी खिलाड़ियों पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ये जुर्माना अनुशासनहीनता के लिए नहीं, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के लिए पीसीबी ने लगाया गया है। यह चौथा मौका है जब पाकिस्तान की टीम आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर पाई है।

अफरीदी ने कहा- खिलाड़ियों के लिए यह मामूली सजा

पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे मीडिया रिपोर्ट्स से हैरान हैं। इसलिए नहीं कि खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है, बल्कि इसलिए कि उन्हें ये काफी हल्की सजा मिली है। उन्होंने कहा, ‘ये फैसला समझ से बाहर है. ये  बहुत छोटी सोच है. ये बहुत कम रकम है। 50 लाख में क्या हो जाएगा? ये तो जुर्माना जैसा भी नहीं लगता।’ उन्होंने कहा, ‘जिन खिलाड़ियों ने प्रदर्शन नहीं किया, उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भेजो। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें कम से कम दो साल तक पाकिस्तानी टीम में नहीं होना चाहिए, बस बहुत हो गया।’

ये भी पढ़ें: NRR में पिछड़ा पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से हुआ बाहर, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वॉलीफाई

Anamika Anand

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

11 seconds ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

4 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

38 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago