Uttarakhand News
Uttarakhand News : तीर्थनगरी हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। मजदूर की पत्नी को महिला अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया गया, जिसके बाद प्रसूता ने अस्पताल परिसर में ही फर्श पर तड़पते हुए बच्चे को जन्म दिया।
परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सलोनी ने गर्भवती महिला को भर्ती करने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि यहां डिलीवरी नहीं होगी। आरोप यह भी है कि महिला को अस्पताल से बाहर निकालकर बेसहारा छोड़ दिया गया। यही नहीं, अस्पताल स्टाफ ने भी मदद करने से मना करते हुए कहा – “तेरा मरीज है, सफाई तू कर।”
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गर्भवती महिला दर्द से कराहते हुए जमीन पर बैठी है और अस्पताल का स्टाफ मूकदर्शक बना खड़ा है। परिजनों और आशा वर्कर का आरोप है कि न डॉक्टर ने महिला को हाथ लगाया और न ही नर्स-कंपाउंडर ने कोई मदद की। इतना ही नहीं, जब आशा वर्कर ने वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया तो स्टाफ ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश भी की।
इस पूरे प्रकरण ने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, सीएमओ आर.के. सिंह ने घटना को आशा वर्कर की “साज़िश” करार दिया है। उनका कहना है कि महिला को रात में एडमिट किया गया था और डिलीवरी भी अस्पताल में ही हुई। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद ही असली सच्चाई सामने आएगी।
वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर इसे सरकारी अस्पताल की अमानवीयता की सबसे बड़ी मिसाल बताया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की संवेदनशीलता पर सवाल उठते हुए लोग मांग कर रहे हैं कि दोषी डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…