NCP SP Latest News: महाराष्ट्र की सियासत में शरद पवार की NCP (SP) ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। पार्टी ने सभी मौजूदा प्रवक्ताओं के पद खत्म करते हुए उनकी नियुक्तियां रद्द कर दी हैं। नई टीम बनने तक विद्या चव्हाण और महेश तापसे पार्टी का आधिकारिक पक्ष रखेंगे।
NCP (SP) के एक पूर्व प्रवक्ता ने पार्टी के इस फैसले पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि अचानक लिए गए इस निर्णय की उन्हें भी कोई जानकारी नहीं थी। उनका मानना है कि यह संगठन में चल रहे बड़े बदलाव की प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों को लेकर जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी।
NCP (SP) में जारी था लगातार बदलाव
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) में पिछले कुछ समय से संगठनात्मक बदलाव का दौर जारी है। प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने हाल ही में सुशील बोर्डे को छात्र विंग, विशाल वाकडकर को युवा विंग और राम राठौड़ को शिक्षक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी है। अब पार्टी ने इस बदलाव को आगे बढ़ाते हुए प्रवक्ता टीम में भी बड़ा फेरबदल किया है।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…