होम = Breaking = शरद पवार ने किया संगठन में बदलाव, NCP (SP) के प्रवक्ताओं पर गिरी गाज

शरद पवार ने किया संगठन में बदलाव, NCP (SP) के प्रवक्ताओं पर गिरी गाज

NCP SP Latest News: महाराष्ट्र की सियासत में शरद पवार की NCP (SP) ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। पार्टी ने सभी मौजूदा प्रवक्ताओं के पद खत्म करते हुए उनकी नियुक्तियां रद्द कर दी हैं। नई टीम बनने तक विद्या चव्हाण और महेश तापसे पार्टी का आधिकारिक पक्ष रखेंगे।

अचानक फैसले से हैरान पूर्व प्रवक्ता!

NCP (SP) के एक पूर्व प्रवक्ता ने पार्टी के इस फैसले पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि अचानक लिए गए इस निर्णय की उन्हें भी कोई जानकारी नहीं थी। उनका मानना है कि यह संगठन में चल रहे बड़े बदलाव की प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों को लेकर जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी।

NCP (SP) में जारी था लगातार बदलाव

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) में पिछले कुछ समय से संगठनात्मक बदलाव का दौर जारी है। प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने हाल ही में सुशील बोर्डे को छात्र विंग, विशाल वाकडकर को युवा विंग और राम राठौड़ को शिक्षक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी है। अब पार्टी ने इस बदलाव को आगे बढ़ाते हुए प्रवक्ता टीम में भी बड़ा फेरबदल किया है।