सावरकर को लेकर राहुल गांधी पर भड़के शिवसेना नेता, कांग्रेस ने भी किया पलटवार

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) के घटक दल शिवसेना (उद्धव गुट) और कांग्रेस के बीच एक बार फिर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को लेकर की गई एक टिप्पणी को शिवसेना नेता ने अपमानजनक बताया और राहुल गांधी को धमकी दे डाली.

शिवसेना नेता की धमकी से गरमाई सियासत

शिवसेना (यूबीटी) के नासिक शहर प्रमुख बाला दराडे ने एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि हमें गर्व है कि हम स्वातंत्र्यवीर सावरकर की जन्मभूमि में रहते हैं. राहुल गांधी द्वारा उन्हें ‘माफीवीर’ कहे जाने पर हम न केवल विरोध करते हैं, बल्कि अगर वह नासिक आते हैं तो उनके चेहरे पर कालिख पोत देंगे. अगर हम ऐसा नहीं कर पाए, तो उनके काफिले पर पथराव करेंगे. दराडे ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें MVA में इस बयान के परिणामों की कोई परवाह नहीं है.

कांग्रेस का पलटवार

दराडे की धमकी पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया है. कांग्रेस इन धमकियों से डरने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की, बल्कि उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भों को दोहराया है, जिनका उल्लेख पत्रकार और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी की किताब में भी है. पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने भी राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि जो राहुल गांधी ने कहा, वह इतिहास में दर्ज है.

नासिक में दर्ज हुई शिकायत

वहीं मामले को लेकर नासिक निवासी देवेंद्र भूटाडा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है. उनका कहना है कि राहुल की सावरकर को लेकर की गई टिप्पणी से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं. सावरकर को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर शुरू हुआ विवाद अब महा विकास अघाड़ी के भीतर राजनीतिक खींचतान में बदलता दिख रहा है.

शिवसेना का सफाई

विवाद बढ़ता देख शिवसेना (यूबीटी) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने बयान जारी कर कहा कि बाला दराडे की टिप्पणी उनके व्यक्तिगत विचार हैं और पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

9 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

39 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago