गाजियाबाद पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा
Noida News : नोएडा और गाजियाबाद के एनसीआर क्षेत्र में बढ़ती चैन स्नेचिंग और लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना इंदिरापुरम पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में दोनों अभियुक्त घायल हुए, जिनमें से एक को गोली लगी। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और स्नेचिंग की गई एक पीली धातु की चैन बरामद की है।
ये है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में लूटपाट और स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए वैशाली सेक्टर 5/6 की पुलिया के पास नहर किनारे सर्विस रोड पर सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन दोनों ने रुकने के बजाय मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर भागने की कोशिश की, जिसके दौरान उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।पुलिस ने जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो एक अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से दोनों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, और मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विशाल पुत्र दयाचंद (उम्र 25 वर्ष) और विशाल पुत्र राजकुमार (उम्र 29 वर्ष), दोनों साहिबाबाद, थाना लिंक रोड, गाजियाबाद के निवासी के रूप में हुई है।
आरोपियों से बरामद सामान
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया:1 अवैध तमंचा1 खोखा कारतूस1 जिंदा कारतूस स्नेचिंग की गई 1 पीली धातु की चैनस्नेचिंग की घटनाओं में प्रयुक्त 1 चोरी की मोटरसाइकिल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…