नोएडा में अपराध पर लगेगा लगाम : चोरी और लूटपाट के 10 मुकदमे, पुलिस को देखते ही कर दी फायरिंग, अब हुआ लगड़ा

Noida News : अपराधियों के खिलाफ नोएडा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के फेस-2 थाना क्षेत्र में आज एक मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। घटना सेक्टर-81 के पास चेकिंग के दौरान घटित हुई, जब पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया गया।

ऐसे हुई मुठभेड़

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान जब एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया तो वे ककराला ईदगाह की ओर तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया, जिसके बाद ईदगाह के पास खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश को गोली लगने से वह घायल अवस्था में गिरफ्तार हुआ है।

दोनों आरोपियों की पहचान

घायल बदमाश की पहचान मुकेश पुत्र रामस्वरूप उर्फ हरस्वरूप (39 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अलीगढ़ जिले के ग्राम मीरपुर दहाड़ा का निवासी है और वर्तमान में मथुरा के ग्राम मांठ मूला में रह रहा था। दूसरे बदमाश पीतम पुत्र राजपाल (24 वर्ष), जो हरियाणा के पलवल जिले के ग्राम धन्तरी का निवासी है, को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

सेक्टर-49 थाने में मुकदमा दर्ज

पुलिस द्वारा की गई बरामदगी में एक अवैध .315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, एक अवैध चाकू और चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है। इस मोटरसाइकिल के लिए सेक्टर-49 थाना मुकदमा दर्ज है। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मथुरा और नोएडा में कुल 10 मामले दर्ज

जानकारी के मुताबिक, मुकेश का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ मथुरा और नोएडा में कुल 10 मामले दर्ज हैं, जिनमें डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। वहीं, दूसरे अभियुक्त पीतम के खिलाफ भी हरियाणा और मथुरा में 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

चोरी और लूटपाट पर लगेगी लगाम

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय था। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और अपराधों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में चोरी-छिनतई की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

12 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

14 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

14 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

14 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

15 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

15 hours ago