गाजियाबाद में निदा खान बनीं वेदिका सिसोदिया, पति के उत्पीड़न से तंग आकर मुस्लिम महिला ने अपनाया सनातन धर्म

Ghaziabad News : गाजियाबाद में पारिवारिक उत्पीड़न और सामाजिक दबाव से परेशान होकर एक मुस्लिम महिला ने सनातन धर्म अपनाने का फैसला किया है। निदा खान नाम की इस महिला ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धर्म परिवर्तन कर अपना नाम वेदिका सिसोदिया रख लिया है। गाजियाबाद स्थित एक हिंदू संगठन की मदद से संपन्न हुई इस घर वापसी में पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया है।

ये है पूरा मामला

घटना के बारे में बताते हुए निदा खान ने बताया गया कि उनकी शादी पिछले नवंबर महीने में मोहसिन नामक व्यक्ति से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद निदा को पता चला कि उसका पति पहले से ही विवाहित है और उसका एक बच्चा भी है। इस खुलासे के बाद से दंपति के बीच रोजाना झगड़े होने लगे। परेशान होकर निदा ने अपने पति के साथ न रहने का निर्णय लिया।

तीन पत्नियां रखना जायज

हालांकि, जब निदा ने अपनी समस्या समुदाय के लोगों के सामने रखी तो उन्होंने उसकी बात को नजरअंदाज करते हुए कहा कि इस्लाम में दो-तीन पत्नियां रखना जायज है और उसे मोहसिन के साथ ही रहना चाहिए। समाज के इस रवैये से निदा काफी आहत हुई और लंबे समय तक मानसिक पीड़ा झेलती रही।

हिंदू संगठन ने दिया साथ

आखिर में निदा किसी तरह से स्थानीय हिंदू संगठन के संपर्क में आई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने न केवल उसकी समस्या को समझा बल्कि उसकी सहायता भी की। संगठन ने मोहसिन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में भी निदा की मदद की और मुकदमा दर्ज कराया। इस पूरे अनुभव से प्रभावित होकर निदा ने सनातन धर्म अपनाने का फैसला लिया। धर्म परिवर्तन की रस्म के दौरान वैदिक मंत्रों का जाप किया गया और पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों का पालन किया गया। अब निदा खान का नया नाम वेदिका सिसोदिया है। इस अवसर पर हिंदू रक्षा दल के गौरव सिसोदिया और स्वयं वेदिका सिसोदिया (पूर्व में निदा खान) ने मीडिया से बातचीत की।

वेदिका सिसोदिया ने हिन्दू संगठन का किया धन्यवाद

हिंदू रक्षा दल के प्रवक्ता गौरव सिसोदिया का कहना है कि संगठन हमेशा से उत्पीड़ित महिलाओं की सहायता करता आया है, चाहे वे किसी भी धर्म या समुदाय से हों। उन्होंने बताया कि निदा के मामले में भी संगठन ने पूर्ण न्याय दिलाने का प्रयास किया है। वेदिका सिसोदिया (पूर्व निदा खान) ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें हिंदू संगठन से जो सहायता और सम्मान मिला, वह उनके अपने समुदाय में नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अब वे पूर्ण मानसिक शांति के साथ नया जीवन शुरू करने के लिए तैयार हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

3 minutes ago

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

2 hours ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

2 hours ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 hours ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

3 hours ago