Categories: Others

आदि कैलाश और माउंट कैलाश में क्या फर्क है?

New Delhi : आजकल हर कोई कैलाश मानसरोवर यात्रा के बारे में सोच रहा है। जुलाई से इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाले हैं। आप भी इस यात्रा का हिस्सा बनने का प्लान कर रहे है तो कैलाश मानसरोवर (Kailash Mansarovar) यात्रा बारे में कुछ बातें हैं जिन्हें जान लें। कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश को लेकर लोगों के मन में काफी सवाल और यात्रा को लेकर भी कंफ्यूजन हैं। कई बार लोग इन दोनों को एक समझ लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं हैं। आदि कैलाश और माउंट कैलाश दोनों अलग जगह पर हैं। दोनों दिखने में एक जैसे है लेकिन इनकी यात्रा अलग होती है। आइये जानते है धरती के दो कैलाशों के बारे में जिनका नाम तो एक है लेकिन वास्तव में भगवान शिव कहां वास करते हैं।

दो पर्वत पर एक ही नाम, कैसे करें यात्रा

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव माता पार्वती के साथ कैलाश में रहते है। यह पर्वत अपने आप में ही रहस्यमय है क्योंकि आज तक कोई इसकी चढ़ाई नहीं कर पाया है। माउंट कैलाश चीन में हैं जिसकी वजह से पांच साल पहले इस यात्रा पर रोक लग गई थी। कैलाश मानसरोवर तीर्थ पर चीन ने 1962 पर कब्जा कर लिया था। माउंट कैलाश 6638 मीटर (21778 फीट) की ऊंचाई पर है। जबकि आदि कैलाश उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के अंतिम गांव में स्थित हैं। आदि कैलाश जाने के लिए आपको न ही किसी वीजा की जरूरत है न ही भारत-चीन सीमा पार करने की आदि कैलाश के दर्शन आप भारत में ही रहकर आराम से कर सकते हैं। आपके पास अगर वीजा नहीं है तो आप आदि कैलाश के दर्शन कर सकते हैं। आदि कैलाश और माउंट कैलाश पंच कैलाश का हिस्सा हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जा चुके

पिछले कुछ सालों में ही आदि कैलाश का प्रचलन देखने को मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2023 में आदि कैलाश पहुंचे थे। यहां उन्होंने शिव मंदिर में पूजी की थी साथ ही पार्वती सरोवर के किनारे बैठकर ध्यान किया था। जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर सांझा की। इसके बाद कई श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।

कैलाश मानसरोवर की यात्रा में मिलेगा आदि कैलाश

पौराणिक मान्यता के अनुसार, दोनों ही पर्वतों पर भगवान शिव और माता पार्वती का वास है। भक्तों का यह मानना है कि शिव माउंट कैलाश और आदि कैलाश में निवास करते हैं। जो लोग चीन में स्थित माउंट कैलाश नहीं जा पाते वे भारत में आदि कैलाश के दर्शन कर सकते हैं। हालांकि इस बार माउंट कैलाश की यात्रा शुरू हो गई है। कैलाश मानसरोवर की यात्रा के बीच आपको आदि कैलाश, मानसरोवर, पार्वती झील और गौरी कुंड, माउंट कैलाश के भी दर्शन करने को मिलेंगे।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

24 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

25 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

33 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

55 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

56 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

1 hour ago