लापरवाह नहीं सतर्क रहें, Covid वेरिएंट के ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान, इन बातों का रखें खास ख्याल

Noida News : कोरोना (Corona) के नए वेरिएंट ने देशभर में पैर पसार दिए हैं। देश में एक्टीव मामलों में सबसे ऊपर केरल है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र तीसरे पर दिल्ली है। नोएडा में भी मरीजों की संख्या 19 के पार पहुंच चुकी है। कोरोना के इस नए वेरिएंट से अब तक किसी की जान तो नहीं गई है पर ये काफी जल्दी फैलने लगा है। वजह साफ है लापरवाही। नए वेरिएंट के आने के बाद विश्व हेल्थ ऑगेनाइजेशन तक इसकी चिंता में है। साथ में सरकार भी गाइडलाइन जारी कर चुकी है।

नोएडा में एक्टिव मरीजों की संख्या 19 के पार

नोएडा में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 19 पहुंच चुकी है। जिनमें 11 महिलाएं और 8 पुरुष कोविड पॉजिटिव हुए हैं। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग एक्टिव मरीजों के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जूटा हुआ है। डॉक्टर का कहना है कि मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। नोएडा के जिला अस्पताल में एंटीजन टेस्टिंग के कैंप भी लगाया जाएगा। साथ में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब टेस्ट भेजा गया हैं। आइये जानते हैं कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के लक्षण और बचाव के उपाय क्या हैं।

वर्तमान में दुनियाभर में कोरोना वायरस के कई नए वेरिएंट सक्रिय हैं:

  1. NB.1.8.1 वेरिएंट
  • यह ओमिक्रॉन का एक उप-वेरिएंट है
  • चीन में तेजी से फैला और अब अमेरिका व अन्य देशों में पहुंच गया है
  • WHO द्वारा "वेरिएंट अंडर मॉनिटरिंग" के रूप में वर्गीकृत किया गया है
  • भारत में भी इसके मामले बढ़े हैं
  1. XEC वेरिएंट
  • सर्दियों के मौसम में प्रमुख वेरिएंट
  • अधिक संक्रामक माना जा रहा है
  1. LF.7 वेरिएंट*
  • NB.1.8.1 के साथ तेजी से फैल रहा है

नए कोरोना वेरिएंट के लक्षण पुराने वेरिएंट के जैसे ही हैं-

  • लगातार खांसी और छींक आना
  • बुखार या ठंड लगना
  • सांस लेने में तकलीफ
  • गले में खराश
  • सिरदर्द
  • शरीर में दर्द और थकान
  • स्वाद और गंध का चले जाना
  • मतली या उल्टी
  • दस्त
  • त्वचा पर चकत्ते (कुछ मामलों में)

गंभीर लक्षण (तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें)

  • सांस लेने में गंभीर समस्या
  • छाती में तेज दर्द
  • लगातार तेज बुखार
  • होश खोना या भ्रम की स्थिति

बचाव के उपाय (Prevention Methods)

  • मास्क पहनें: बाहर जाते समय, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर N95 या KN95 मास्क का उपयोग करें
  • हाथ धोएं: बार-बार साबुन से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं
  • सैनिटाइजर का प्रयोग: 70% अल्कोहल वाला हैंड सैनिटाइजर उपयोग करें
  • सामाजिक दूरी: अन्य लोगों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें
  • खांसते या छींकते समय टिश्यू का उपयोग करें या कोहनी से मुंह ढकें
  • आंख, नाक और मुंह को गंदे हाथों से न छुएं
  • घर और कार्यक्षेत्र को नियमित रूप से साफ करें
  • बर्तन और सतहों को डिसइन्फेक्ट करते रहें
  • घर पर रहें: बीमार होने पर घर पर आराम करें
  • भीड़ से बचें: अनावश्यक सभाओं और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें
  • वेंटिलेशन: कमरों में हवा का आवागमन बनाए रखें

दवाओं के बारे में

  • बुखार के लिए पैरासिटामोल का सेवन (डॉक्टर की सलाह पर)
  • एंटीवायरल दवाएं (केवल डॉक्टर की सलाह पर)
  • आयुर्वेदिक उपचार: तुलसी, अदरक, हल्दी का काढ़ा

टीकाकरण (Vaccination)

  • नवीनतम बूस्टर डोज: अपडेटेड COVID-19 वैक्सीन लगवाएं
  • उम्र के अनुसार: 6 महीने से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीका उपलब्ध
  • बूस्टर डोज: आखिरी डोज के 6 महीने बाद बूस्टर लें
  • हाई रिस्क ग्रुप: 65+ उम्र, गर्भवती महिलाएं, और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोग प्राथमिकता पर टीका लगवाएं
Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago