Breaking

पुणे में शिवाजी महाराज की जयंती पर किला शिवनेरी में भीड़ बेकाबू, मची अफरा-तफरी; महिलाओं और बच्चों सहित कई घायल

Shivaji Maharaj Jayanti: महाराष्ट्र के पुणे के जुन्नर तालुका स्थित शिवनेरी किले पर भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। दरअसल, छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली पर दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं के कारण हालात बेकाबू हो गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

मची अफरा-तफरी

बता दें कि पुणे जिले के जुन्नर तालुका स्थित शिवनेरी किले पर देर रात से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से शिवज्योति लेकर आए युवा, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और आम श्रद्धालु बड़ी संख्या में वहां पहुंचे।

अंबरखाना के नीचे हाथी दरवाजा क्षेत्र और गणेश दरवाजा जैसे संकरे मार्गों पर अत्यधिक भीड़ जमा हो गई। रास्ते सीमित होने और एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के आगे बढ़ने से अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

महिलाएं और बच्चे घायल

इस अफरा-तफरी में कुछ महिलाएं और छोटे बच्चे गिर पड़े। करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल जुन्नर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई।

पुलिस बंदोबस्त पर उठे सवाल

भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती न होने को लेकर प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और किले परिसर में निगरानी बढ़ा दी गई है।

हर वर्ष मुख्यमंत्री की उपस्थिति में यहां जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार भी सुबह नौ बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के शामिल होने की योजना है। घटना के बाद भविष्य में बेहतर भीड़ प्रबंधन, प्रवेश और निकास मार्गों की समुचित व्यवस्था तथा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की मांग तेज हो गई है।

पूरे महाराष्ट्र में शिवजयंती का उत्सव

आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नागपुर के महल स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर प्रतिमा का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया गया। ढोल-ताशों की गूंज के बीच महाआरती और श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न हुए। पूरे महाराष्ट्र में शिवजयंती को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: सदन में ‘निंजा स्टाइल’ से खैनी खाते नजर आए डिप्टी CM सम्राट चौधरी, RJD-कांग्रेस ने ली चुटकी

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago