Breaking

अमेरिका के ईरान पर अटैक से पहले सामने आए रूस और चीन, ओमान की खाड़ी में दोनों ने ईरान के साथ शुरू किया सैन्य अभ्यास

Russia China Iran Joint military Drills: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ता जा रहा है। न्यूक्लियर पर बातचीत के दूसरे राउंड के बाद अमेरिका ने ईरान को धमकियां दी हैं। इस बीच ईरान, चीन और रूस ने किसी भी "एक तरफा कार्रवाई" को रोकने के लिए ओमान के सागर में जॉइंट नौसैनिक अभ्यास करने की घोषणा की है।

रूस ने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका को साफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान पर नया हमला किया गया तो इसके ‘गंभीर और खतरनाक परिणाम’ हो सकते हैं। साथ ही कहा कि अमेरिका द्वारा पहले भी ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले हुए हैं, जिनसे परमाणु हादसे का वास्तविक खतरा पैदा हुआ था।

ईरान कर सकता है मिसाइल टेस्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने एयरस्पेस को लेकर NOTAM (Notice to Airmen) जारी किए हैं। कुछ विश्लेषकों ने दावा किया है कि कई ‘गनफायर जोन’ चिन्हित किए गए हैं। तेहरान के पास ड्रोन से जुड़ी गतिविधि देखी गई। ओमान की खाड़ी की दिशा में रॉकेट/मिसाइल परीक्षण के संकेत मिले हैं। यह संकेत देता है कि ईरान संभावित एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर सकता है।

हमले से पहले अमेरिका ने भेजे कई फाइटर जैट

न्यूक्लियर पर बातचीत के दूसरे राउंड के बाद मनमुताबिक समझौता नहीं होने पर अमेरिका की ईरान पर हमले की संभावना बढ़ती जा रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, “अगर ईरान समझौता करने से इनकार करता है,” तो अमेरिका को चागोस द्वीप समूह में हिंद महासागर स्थित एक हवाई अड्डे का उपयोग करना पड़ सकता है।" इसी कड़ी में पिछले 24 घंटों में अमेरिका ने ईरान की तरफ 50 से ज्यादा फाइटर जेट भेजे हैं।  मिलिट्री एयर ट्रैकिंग एलायंस (एमएटीए) के अनुसार, हाल के दिनों में अमेरिका से और यूरोप से दर्जनों लड़ाकू विमान एफ-35, एफ-22 और एफ-16 सहित मध्य पूर्व की ओर रवाना हुए हैं। यह टीम लगभग 30 ओपन-सोर्स विश्लेषकों की है जो सैन्य और सरकारी उड़ानों की निगरानी करती है। टीम ने क्षेत्र में 85 से अधिक ईंधन टैंकर और 170 से अधिक कार्गो विमानों की आवाजाही भी ट्रैक की है।

ये भी पढ़ें: क्रिकेट के हीरो से राजनीति और फिर जेल की सलाखों के पीछे तक…कैसा रहा पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का सफर

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago