उत्तर प्रदेश

यूपी के चंदौली में दिल दहला देने वाली वारदात : घर में घुसकर बच्चों के सामने मां को मारी गोली

Murder in UP : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां अज्ञात बदमाशों ने आधी रात को एक घर में घुसकर महिला को गोली मार दी। वारदात के समय महिला के बच्चे भी घर पर मौजूद थे। गोली लगने से घायल महिला का इलाज वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक घटना सैयदराजा थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 10 की है। शुक्रवार देर रात करीब दो बजे सफीउल्ला के घर में घुसे बदमाशों ने उसकी पत्नी दिलकश (40 वर्ष) को गोली मार दी। गोली महिला के कंधे में लगी, जिसके बाद उसे पहले जिला अस्पताल और फिर वाराणसी रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है।

गोली चलने से मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार सफीउल्ला मुंबई में नौकरी करता है, जबकि उसके घर पर पत्नी और बच्चे रहते हैं। घटना की रात दिलकश को घर में अचानक कुछ आवाजें सुनाई दीं। जब उसने देखा कि घर के अंदर कुछ अज्ञात लोग घुसे हुए हैं तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक बदमाश ने तमंचा निकालकर उस पर फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर बच्चे और अन्य परिजन भी जाग उठे और चीख-पुकार मच गई।

शिकायत पर मुकदमा दर्ज

घटना के बाद घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों की टीम उसकी देखरेख कर रही है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि बदमाश घर में चोरी करने की नीयत से घुसे थे या किसी अन्य वजह से। मामले की जांच की जा रही है। सैयदराजा थाना प्रभारी बीपी पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। लोग इस बात से दहशत में हैं कि बदमाश आधी रात को घर में घुसकर गोली चला सकते हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और दावा किया है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़े : ED के बाद अब CBI की छापेमारी, अनिल अंबानी पर 17,000 करोड़ घोटाले का शिकंजा

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago