Siddhivinayak Temple donation scam: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने मंदिर के पिछले पांच साल के रिकॉर्ड की जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
यह फैसला सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल की फडणवीस से मुलाकात के बाद हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने 2023 से 2026 के बीच चढ़ावे से हुई आय का विस्तृत ब्योरा मुख्यमंत्री को दिया था।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने आरोप लगाया था कि सिद्धिविनायक मंदिर के चढ़ावे से हर साल करीब 18 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई। इसके बाद कथित चोरी के मामले में मंदिर के नौ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और शिवसेना नेता सदा सरवणकर ने भी नौ कर्मचारियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी। वहीं, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले महीने मामले की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए अधिकारियों को प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे।
राज ठाकरे ने मंदिरों में भ्रष्टाचार को लेकर अयोध्या के राम मंदिर का भी जिक्र किया था। उन्होंने वहां 1,400 करोड़ रुपये की चोरी का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब देने की मांग की थी। ठाकरे ने कहा था कि युवा आस्था के लिए मंदिरों का रुख करते हैं, लेकिन वहां भी भ्रष्टाचार होने से लोगों का भरोसा कमजोर होता है और मंदिर भी अब सुरक्षित नहीं हैं।
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…