बिहार चुनाव

गायिका मैथिली की एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा से टिकट मिलने की अटकलें

Bihar Election 2025 : बिहार की राजनीति में इस बार संगीत और सुरों का नया तड़का लग सकता है। लोक और शास्त्रीय गायन में अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर के राजनीति में कदम रखने की चर्चाएं जोरों पर हैं। भाजपा सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी उन्हें अलीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

मैथिली ने मधुर आवाज से देशभर में पहचान

मधुबनी की बेटी मैथिली ठाकुर, जिनका जन्म 25 जुलाई 2000 को बेनीपट्टी गांव में हुआ था, मैथिली ने अपनी मधुर आवाज से देशभर में पहचान बनाई है। उन्होंने मैथिली लोक संगीत को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके लाखों प्रशंसक हैं। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने उन्हें बिहार का स्टेट आइकन भी नियुक्त किया था, ताकि वे युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक कर सकें।

युवा मतदाताओं को साधने की दिशा में एक रणनीतिक

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा का यह कदम मिथिलांचल के युवा मतदाताओं को साधने की दिशा में एक रणनीतिक प्रयोग हो सकता है। पिछले दो चुनावों में भाजपा ने अलीनगर सीट पर जीत हासिल की थी, लेकिन मौजूदा विधायक मिश्री लाल यादव से स्थानीय असंतोष और गुटबाजी की वजह से पार्टी अब नए चेहरे पर भरोसा जताने के मूड में दिखाई दे रही है।

मैथिली ने मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता से मुलाकात की

हाल के दिनों में मैथिली ठाकुर ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद तावड़े से मुलाकात की थी। इसके बाद तावड़े ने सोशल मीडिया पर उन्हें “बिहार की बिटिया” कहते हुए शुभकामनाएं दीं, जिससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

ये भी पढ़ेBihar Election 2025 : मतदाता सूची पर CEC का बड़ा बयान, पारदर्शिता और खर्च नियंत्रण पर भी दी सलाह

जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे मैथिली ठाकुर का नाम भाजपा उम्मीदवारों की संभावित सूची में तेजी से उभर रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या संगीत की दुनिया से राजनीति के मंच तक यह सफर सच में तय होगा या फिर यह सिर्फ अटकलों तक ही सीमित रहेगा।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago