Cover Story Global

सिंहगढ़ किले पर बारिश के बीच ‘दंगल’, पर्यटकों के दो गुट भिड़े; लात-घूंसों का VIDEO वायरल

Sinhagad Fort Tourists Fight: महाराष्ट्र के प्रसिद्ध सिंहगढ़ किले पर घूमने पहुंचे पर्यटकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। भारी बारिश और धुंध के बीच हुई इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, सिंहगढ़ किले पर पर्यटकों की काफी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए। वायरल वीडियो में लोगों को एक-दूसरे को धक्का देते, घसीटते और मारपीट करते देखा जा सकता है। बारिश के कारण किले का रास्ता पहले से ही गीला और फिसलन भरा था, इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हाथापाई होती रही।

महिलाओं समेत कई लोग घायल

बताया जा रहा है कि इस झड़प में महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि, घायलों की सही संख्या और उनकी स्थिति के बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भी इस बात को लेकर नाराजगी है कि पर्यटन स्थल पर इस तरह की हिंसा से दूसरे पर्यटकों की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो सकता है।

मारपीट की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों गुटों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर घटना से जुड़े लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा सकती है।

हवेली पुलिस ने लिया संज्ञान

घटना की जानकारी और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय हवेली पुलिस स्टेशन ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। सिंहगढ़ किला महाराष्ट्र के प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों में शामिल है। खासकर बारिश के मौसम में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में इस तरह की घटना ने पर्यटकों की सुरक्षा और पर्यटन स्थलों पर व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/sonipat-medical-college-students-protest/

Lavanya Dayal

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

46 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

1 hour ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago