Breaking

सीतापुर में चोरों का कारनामा, जेवर के साथ 30 किलो चीनी भी ले उड़े बदमाश

Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में चोरी की अजीब घटना सामने आई है। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के मजरा कोरिया में चोरों ने घर में घुसकर कीमती सामान के साथ करीब 30 किलो चीनी भी चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में इसकी खूब चर्चा है।

घर के मालिक चंद्रपाल के अनुसार, दो दिन पहले रात परिवार सो रहा था, तभी अज्ञात चोर घर में दाखिल हुए। उन्होंने चांदी के जेवर, एक जोड़ी पायल और सोने के एक जोड़ी कुंडल चुरा लिए। इसके बाद घर में रखी करीब 30 किलो शक्कर भी उठा ले गए।

FIR दर्ज, जांच शुरू

सुबह परिवार को चोरी का पता चला तो सामान बिखरा मिला और जेवर-चीनी गायब थी। चंद्रपाल ने इमलिया सुल्तानपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस संदिग्धों और सुरागों की तलाश कर रही है। आमतौर पर चोर नकदी और महंगे सामान निशाना बनाते हैं, इसलिए चीनी की चोरी चर्चा में है। स्थानीय लोग इसे हाल में बढ़ी शक्कर की कीमतों से जोड़ रहे हैं, हालांकि चोरी की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़े: नेपाल में मंडरा रहा नई बाढ़ का खतरा, 3 दिन में टूट सकती है बैरियर झील, चीन ने जारी किया अलर्ट

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago