Breaking

सीवान में सनसनीखेज गोलीकांड: बीजेपी नेता मनोज सिंह के भांजे की हत्या, बहनोई गंभीर

Bihar News: बिहार के सीवान में एक मामूली रोड रेज की घटना ने खूनी रूप ले लिया और बदमाशों की गोलीबारी में बीजेपी के पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के परिवार को बड़ा झटका लगा। जानकारी के मुताबिक, मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष के साथ सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस पर हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मुठभेड़ के दौरान लगी थी गोली

फायरिंग के बाद आरोपी दोनों को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां हर्ष को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चंदन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य आरोपी छोटू कुमार यादव को पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

CCTV फुटेज से हुई संदिग्ध वाहन की पहचान

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और एसपी पूरन कुमार झा के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश शुरू की गई। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध वाहन की पहचान हुई, जिसके जरिए पुलिस मुख्य आरोपी छोटू तक पहुंची। गिरफ्तारी के बाद जब उसे घटनास्थल पर ले जाया गया, तो उसने भागने की कोशिश की, जिस दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में छोटू के पैर में दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Sunil Gupta

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago