Nepal News: नेपाल एयरलाइंस की एक सोशल मीडिया पोस्ट विवादों में घिर गई, जिसमें जम्मू-कश्मीर को कथित तौर पर पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली और कंपनी को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने के बाद नेपाल एयरलाइंस ने न सिर्फ वह पोस्ट हटा दी, बल्कि सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। इस मामले पर भारत में भी नाराजगी देखने को मिली और कई यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई।
एयरलाइन ने अपने बयान में कहा, “सोशल मीडिया चैनल पर हुई हमारी गलती के लिए हम माफी मांगते हैं। जो मैप साझा किया गया था, उसमें कई त्रुटियां थीं और सीमाओं को उस तरह दर्शाया गया था जो नेपाल का आधिकारिक रुख नहीं है। हमने तुरंत उस पोस्ट को हटा दिया है और मामले की आंतरिक समीक्षा की जा रही है। हम अपने पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंधों के पक्षधर हैं और इस भूल के लिए खेद व्यक्त करते हैं।”
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…