लाइफस्टाइल

8 घंटे नींद का नियम सभी के लिए सही नहीं! जानिए कितनी जरूरी है उम्र के हिसाब से नींद

Sleep duration chart :  नींद का हमारे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है, यह तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींद केवल घंटे भर की नहीं, बल्कि किस समय सोना भी आपकी सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है? हाल ही में यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन ने यह साबित कर दिया है कि सोने का समय आपके हार्ट और पूरी सेहत के लिए अहम भूमिका निभाता है.

क्या कहता है रिपोर्ट

इस अध्ययन के अनुसार, जो लोग हर रोज़ रात 10 बजे से 11 बजे के बीच सोते थे, उनमें हार्ट डिजीज का खतरा उन लोगों की तुलना में काफी कम था, जो बहुत जल्दी या देर से सोते थे. इसका मतलब यह है कि सोने का समय आपकी प्राकृतिक बॉडी क्लॉक से मेल खाता है, तो इससे हार्ट हेल्थ और सामान्य सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है. अध्ययन में यह भी पाया गया कि उम्र के हिसाब से नींद की आदतें बदलती रहती हैं. छोटे बच्चों से लेकर वृद्ध वयस्कों तक के लिए नींद के घंटे और समय अलग होते हैं, ताकि शरीर और मस्तिष्क को पूरी तरह से आराम मिल सके. आइए जानते हैं कि किस उम्र के व्यक्ति को कितनी नींद और कब सोना चाहिए.

बच्चों (5-12 साल)

  • सोने का समय: शाम 7:30 – 9:00 बजे
  • नींद की अवधि: 9-12 घंटे

बच्चों के लिए पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है, क्योंकि यह उनके शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करती है. सही समय पर सोने से उनकी मूड, इम्युनिटी और एकाग्रता में सुधार होता है. वहीं, नींद की कमी से चिड़चिड़ापन, ध्यान की कमी और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

किशोर (13-18 साल)

  • सोने का समय: रात 10:30 – 11:30 बजे
  • नींद की अवधि: 8-10 घंटे

किशोरों के लिए सोने की प्राकृतिक आदतें बदल जाती हैं, और वे रात को देर से सोते हैं. हालांकि, नियमित नींद से उनका मानसिक विकास, पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन और मूड रेगुलेशन में मदद मिलती है.

वयस्क (18-64 साल)

  • सोने का समय: रात 10:00 – 11:00 बजे
  • नींद की अवधि: 7-9 घंटे

वयस्कों के लिए जरूरी है कि वे अपनी सर्कैडियन रिदम (बॉडी क्लॉक) से मेल खाते हुए सोने का समय तय करें. यदि ऐसा नहीं करते, तो थकान, कम प्रोडक्टिविटी और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

वृद्ध वयस्क (65+ साल)

  • सोने का समय: रात 9:00 – 10:00 बजे
  • नींद की अवधि: 7-8 घंटे

वृद्ध वयस्कों के लिए स्वाभाविक रूप से जल्दी सोना उनके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है. सही समय पर सोने से उनके हार्ट हेल्थ, मानसिक स्पष्टता और समग्र सेहत को बेहतर रखा जा सकता है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की बड़ी कार्रवाई का दावा, दुश्मन के नेविगेशन सिस्टम किए तबाह

Iran Hormuz Strait Navigation System: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा…

13 minutes ago

सोनिया गांधी के सामने प्रणब मुखर्जी ने जताई थी PM बनने की इच्छा? संस्मरण में किया खुलासा

Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…

42 minutes ago

शादी के 13 साल बाद पवन कल्याण और पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का किया ऐलान

Pawan Kalyan Separation: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को…

2 hours ago

BJP नेता के घर पहुंचे ममूटी तो मचा बवाल, लेफ्ट समर्थकों ने घेरा; CPI(M) ने किया किनारा

Mammootty BJP Leader Controversy: मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी एक बार फिर सोशल मीडिया…

2 hours ago

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम धमाकों से दहशत, बस में जिंदा जला ड्राइवर; कई संदिग्ध गिरफ्तार

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बम धमाकों और बसों में आगजनी की…

3 hours ago