देश

पहाड़ों में बर्फबारी से पंजाब व UP में शीतलहर का प्रकोप, दिल्‍ली-एनसीआर में 6 डिग्री तक गिरा पारा

Weather Update: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर व हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली समेत अन्य जिलों में भारी बर्फबारी और बारिश के बाद पंजाब, यूपी और दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट बदल ली है। बर्फीली हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है और पारा 6 डिग्री तक गिर गया है।

बर्फीली हवा से दिल्ली में ठंड बढ़ी

दिल्ली के अयानगर में न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सफदरजंग में तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी कम है। बर्फीली हवाओं के कारण दिन भर ठिठुरन बनी हुई है और लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

कटरा में बर्फबारी से माता वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश के बाद पवित्र श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में मौसम तेजी से बदला है। कटरा और आसपास के इलाकों में सीजन की पहली बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसके बाद अधिकारियों को सुरक्षा कारणों से तीर्थ यात्रा रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। बारिश और बर्फबारी से रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ रहा है। अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने पड़े हैं।

हिमाचल में बर्फबारी व बारिश से कई सड़के बंद

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी व बारिश ने आफत पैदा कर दी है। हिमाचल में 680 से ज्यादा सड़कें और दो नेशनल हाईवे बर्फ की चादर बिछने के कारण बंद हैं। 

26 जनवरी को रह सकता है घना कोहरा

मौसम विभाग ने 26 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में 'घना कोहरा' छाए रहने की चेतावनी जारी की है। 

Anamika Anand

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

4 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

34 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

58 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago