News Top

अमेरिका की बात माननी पड़ी; वरना मंत्रियों को गोली मार देते: लीक वीडियो में वेनेजुएला की वर्किंग प्रेसिडेंट

Venezuela's acting president News: वेनेजुएला की वर्किंग प्रेसिडेंट डेल्सी डेल्सी रोड्रिग्ज़ का एक कथित नया वीडियो लीक हुआ है। 6 मिनट के इस लीक वीडियो में वर्किंग प्रेसिडेंट डेल्सी कह रही है कि हमारे पास 15 मिनट थे, अगर अमेरिका की शर्तों को नहीं मानते तो मंत्रियों और लोगों को गोली मार दी जाती। उनकी जान बचाने के लिए अमेरिका के सामने झुकना पड़ा।

वीडियो में मादुरो को मारे जाने का दावा किया गया

लीक वीडियो में वेनेजुएला की वर्किंग प्रेसिडेंट ने कहा है कि अमेरिकी सैनिकों ने उन्हें बताया था कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। अब वह उसके भाई व अन्य साथी अंजाम भुगतने को तैयार रहें। वह बेहद डरावना समय था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी धमकियां राष्ट्रपति मादुरो के अपहरण के पहले ही मिनट से शुरू हो गई थीं। कैबिनेट के कई सहयोगियों को अमेरिकी सैनिक ने जवाब देने के लिए 15 मिनट दिए थे।

लीक वीडियो में संचार मंत्री भी दिखे

लीक वीडियो में संचार मंत्री फ्रेडी नान्येज भी बोलते दिख रहे हैं जो डेल्सी का बचाव करते हैं। वह कहते हैं कि उनके (डेल्सी) खिलाफ चल रही अफवाहें बंद की जानी चाहिए। क्योंकि वे ही राष्ट्रपति और प्रथम महिला को वापस देश ला सकती हैं।

डेल्सी और ट्रंप के बीच हुई थी सीक्रेट डील?

यह वीडियो ऐसे समय में लीक हुआ है जब वर्किंग प्रेसिडेंट डेल्सी और ट्रंप प्रशासन के बीच सीक्रेट डील की रिपोर्ट सामने आई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि डेल्सी नवंबर 2025 से ही ट्रंप प्रशासन के संपर्क में थी और निकोलस के हटाए जाने के बाद देश की नई राष्ट्रपति बनने को इच्छुक थीं।

अमेरिकी सैनिकों ने निकलस मादुरो और उनकी पत्नी पकड़ा था

अमेरिकी सैनिकों ने सीक्रेट मिशन चलाकर वेनेजुएला में 63 साल के राष्ट्रपति निकलस मादुरो और उनकी पत्नी को उनके आवास परिसर से पकड़ा था। यह अचानक रातों-रात चलाया गया एक अभियान था, जिसमें कुछ सैन्य ठिकानों पर हमले भी हुए। मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका की एक जेल में रखा गया है। उसके बाद डेल्सी को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया था। इस घटना की रूस और चीन समेत अन्य देशों ने अमेरिका की आलोचना की थी।

ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेनी विदेश मंत्री ने रूस के हमले की कड़ी आलोचना की, कहा- पुतिन की जगह कठघरे में

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago