Sohail Khan Seema Sajdeh: सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान इन दिनों प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'द अलायंस' में नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो में उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह की वाइल्ड-कार्ड एंट्री हुई। 24 साल की शादी और तलाक के बाद भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली।
सीमा के आने पर सोहेल ने सभी के सामने कहा कि उनकी शादी में आई परेशानियों के लिए वही जिम्मेदार थे। उन्होंने कहा कि सीमा उनके बच्चों की मां हैं और उनके मन में उनके लिए प्यार से भी बढ़कर सम्मान है। वहीं सीमा ने भी शो में सोहेल को अपना सबसे बड़ा सपोर्ट बताया। इस दौरान सोहेल ने उनके लिए ग्रीन टी भी बनाई।
शो के कंटेस्टेंट निखिल चिनप्पा के सवाल पर सोहेल ने कहा कि उस दौर में उनका काम अच्छा नहीं चल रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे। उन्होंने स्वीकार किया कि अपने व्यवहार की वजह से उन्होंने उस इंसान को खो दिया, जिससे वह सबसे ज्यादा प्यार करते थे।
सोहेल ने कहा कि यह शो उनके लिए खास रहेगा क्योंकि इससे दोनों को फिर से खुलकर बात करने और रिश्ते की दूरियां कम करने का मौका मिला।
सीमा ने बताया कि उनका छोटा बेटा योहान शो में उन्हें सपोर्ट कर रहा है, जबकि बड़ा बेटा निरवान अपने पिता सोहेल का समर्थन कर रहा है और चाहता है कि वही शो जीतें। जैद दरबार से बातचीत में सोहेल ने बताया कि सीमा हफ्ते में करीब तीन बार उनके घर आती हैं क्योंकि दोनों बेटे वहीं रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सीमा के पास आज भी उनके घर की चाबी है।
बता दें कि सोहेल खान और सीमा सजदेह ने 1998 में शादी की थी। दोनों का तलाक 2022 में हुआ था।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…