Categories: क्राइम

पति के मर्डर में शामिल सोनम ने कबूला गुनाह, दो डाव से की गई थी बेरहम हत्या

इंदौर/शिलांग : मेघालय के शिलांग में इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। शिलांग एसपी विवेक स्येम के अनुसार, 23 मई को सोहरा के वेइसाडोंग फॉल्स के पास हुई इस बर्बर हत्या में न केवल तीन हत्यारों ने मिलकर राजा की जान ली, बल्कि मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी भी इस घिनौने अपराध में शामिल थी।

तीनों ने एक-एक वार किया

क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान सोनम ने अपना गुनाह कबूल करते हुए स्वीकार किया कि वह हत्या के समय घटनास्थल पर मौजूद थी। उसने पार्किंग लॉट में ही तीन हत्यारों - आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी को अपने पति राजा की हत्या का इशारा दे दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्यारों ने राजा पर तीन वार किए थे और तीनों ने एक-एक वार किया था।

राजा के शव को खाई में फेंक

एसपी स्येम ने बताया कि हत्या में दो डाव यानी धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। एक डाव पुलिस को बरामद हो चुका है, जबकि दूसरे डाव की तलाश अभी भी जारी है। माना जा रहा है कि दूसरा डाव भी उसी खाई में फेंका गया है जहां राजा का शव फेंका गया था। सोनम के बयान के अनुसार, जब पहले वार के बाद राजा से खून निकलने लगा तो वह चिल्लाते हुए पीछे हट गई थी। इसके बाद तीनों हत्यारों ने मिलकर राजा के शव को खाई में फेंक दिया।

लव ट्राएंगल के मिले पुख्ता सबूत

पुलिस के मुताबिक, सोनम ने सबूतों को मिटाने के लिए अपने मोबाइल फोन नष्ट कर दिए हैं, जिन्हें अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। प्रारंभिक जांच में हत्या का मुख्य कारण लव ट्राएंगल बताया जा रहा है, हालांकि एसपी ने स्पष्ट किया है कि इसके अलावा कोई अन्य वजह भी हो सकती है। पुलिस इस मामले की गहरी जांच कर रही है और अभी तक की जांच में लव ट्राएंगल के पुख्ता सबूत मिले हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

9 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

12 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

12 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

12 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

12 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

12 hours ago