Categories: Others

ईरानियों के फोन में घुसा इजरायल! खामनेई का फरमान… जिंदा रहना है तो मोबाइल से दूर रहो

नई दिल्ली। इजरायल के ताबड़तोड़ हवाई हमलों को झेल रहे ईरान को अब नया डर सता रहा है। ईरानी सरकार को डर है कि इजरायल ने जैसे हिजबुल्लाह के लड़ाकों को खत्म करने के लिए पेजर अटैक किया था, वैसे ही हमला वो ईरान में भी कर सकता है। इसी खतरे को देखते हुए ईरान ने अपने सरकारी अधिकारियों को फोन से दूर रहने का फरमान जारी किया है।

ईरान ने अपने फरमान में क्या कहा

ईरानी सरकार के इस फरमान में कहा गया है कि सरकारी अधिकारी और उनकी सुरक्षा में तैनात लोग पब्लिक कम्युनिकेशंस और टेलीकम्युनिकेशंस का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। ईरान के साइबर सुरक्षा कमांड की तरफ से इन उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया गया है।

इजरायल के ट्रैक रिकॉर्ड ने डराया

इजराइल का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड ईरान को सबसे ज्यादा डरा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान को डर है कि इजरायल टार्गेटेड मर्डर के लिए मोबाइल का प्रयोग कर सकता है। इसके अलावा मोबाइल फोन के जरिए ईरान के सैन्य अधिकारियों को ट्रैक भी किया जा सकता है। हिजबुल्लाह के लड़ाकों के खिलाफ पेजर अटैक कर इजराइल अपनी क्षमताओं को पहले भी दिखा चुका है।

परमाणु वैज्ञानिकों को ऐसे ही मारा था

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने हाल ही में ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों को उनके फोन की लोकेशन ट्रैक करके मारा है। यही वजह है कि ईरान ने सभी अधिकारियों को ट्रैक हो जाने वाली डिवाइस का प्रयोग नहीं करने के लिए कहा है। अधिकारी एंटी ट्रैकिंग डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

2 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

2 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

3 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

3 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

4 hours ago