Akhilesh Yadav: सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के समाजवादी पार्टी पर लगातार बयानबाजी को लेकर अब अखिलेश यादव ने जवाब दिया है। सपा सुप्रीमो ने कहा कि हमें किसी के बयान से कोई लेना-देना नहीं है. जिसको जाना है वो जाए, इंडी गठबंधन साथ में चुनाव लड़ेगा। वहीं प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा,'प्रदेश में बिजली बहुत महंगी होने जा रही है। जो इतनी महंगी हो जाएगी कि कई लोग अपना मोबाइल भी चार्ज नहीं कर पाएंगे।"
पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा,"पहले आउटगोइंग चीफ मिनिस्टर और डिप्टी सीएम में लड़ाई थी। पहले इंजन टकरा रहे थे और अब प्रदेश में सब डिब्बे टकरा रहे हैं।" गठबंधन पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए गठबंधन इमोशनल गठबंधन है, जो पीड़ित हैं वो पीडीए हैं।'
इस दौरान यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने जातीय जनगणना को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना बहुत जरूरी है. पंचायत चुनाव में बीजेपी AI का इस्तेमाल कर रही है, जिससे इस तरह से बूथ बढ़ाए, ताकि सपा को नुकसान हो। उन्होंने आगे कहा कि जहां भी युद्ध हो रहा है, वहां पढ़ाई और नौकरी करने वाले लोगों को सरकार वापस बुलाए। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम तो वहीं आसपास गए हैं अपने साथ उन लोगों को ही लेकर आ जाएं।
अखिलेश यादव ने अहमदाबाद हादसे को लेकर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस हादसे की जिम्मेदारी सरकार की बनती है। अबतक इस मामले में कोई भी इस्तीफा नहीं हुआ है। वहीं इजरायल में जो लोग नौकरी के लिए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ से अनुरोध है कि वो एयर इंडिया की फ्लाइट में खुद जाएं और सबको वहां से वापस लेकर आएं। अहमदबाद हादसे में कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी नाकाबिल आदमी को नौकरी दे दी गई, जिसके कारण ये हादसा हुआ है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…