Categories: Others

ईरान के लिए कैसे काल बन रहे मुसलमान? सामने आई बड़ी वजह

Iran-Israel War: इन दिनों ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष के बीच अब पूरी दुनिया की नजर ईरान की तरफ है. क्योंकि ईरान खुद को मुस्लिम दुनिया का नेता बताने में जुटा है, जबकि ईरान के दुश्मन यानी इजराइल की सेना में उसी मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में न सिर्फ शामिल हो रहे हैं, बल्कि ईरान के समर्थक आतंकी संगठन के खिलाफ मोर्चा भी संभाले हुए हैं. हैरानी वाली बात यह है कि इजराइल की सेना इजराइली डिफेंस फोर्स यानी IDF में अब सैकड़ों मुस्लिम, अरब और खासतौर पर बेदुइन समुदाय के युवा, अपनी मर्जी से भर्ती हो रहे हैं.

हमास के हमले में भी बेदुइन कमांडर ने संभाला था मोर्चा

दरअसल, 7 अक्टूबर 2023 को जब हमास ने इजराइल पर हमला बोला था,तब एक अरब बेदुइन कमांडर IDF की अगुवाई करता हुआ मोर्चे पर पहुंचा, जो कि कई लोगों के लिए चौंकाने वाली बात थी, लेकिन यह कोई इकलौता मामला नहीं है. साल 2020 में 606 अरब मुस्लिम युवा IDF में भर्ती हुए, जबकि 2019 में ये संख्या 489 थी और 2018 में 436 थी. इसमें बड़ी बात ये कि इनमें से ज्यादातर को सीधे कॉम्बैट यूनिट्स में शामिल किया गया.

बेदुइन एक घुमंतू मुस्लिम अरब समुदाय है

बता दें कि बेदुइन एक घुमंतू मुस्लिम अरब समुदाय है,जो अब दक्षिण इजराइल के नेगेव रेगिस्तान में रहता है.इतिहास में ये लोग सऊदी अरब से लेकर सिनाई तक अपने मवेशियों के साथ घूमा करते थे.जब इजराइल की स्थापना हुई तो उसके बाद कई बेदुइनों ने यहूदी बस्तियों को बसा पाने में मदद की. साथ ही अरब-इजराइल युद्ध के दौरान खुफिया जानकारी भी मुहैया कराई. वहीं 1950 के दशक में इजराइल की सरकार ने उन्हें नागरिकता दी और स्थायी बस्तियां भी बसाईं.यही कारण है कि आज देश में करीब 2.1 लाख बेदुइन रहते हैं.

इजराइल ने 2003 में बनाई थी बेदुइन सर्च यूनिट

साल 2003 में इजराइल ने पहली बार बेदुइन सर्च और रेस्क्यू यूनिट बनाई थी, जिसके बाद से लगातार इनकी मौजूदगी बढ़ी है. वहीं 2018 में बेदुइन रेकनैसन्स यूनिट में सिर्फ 84 सिपाही थे, जो 2020 तक बढ़कर 171 हो गए. साल 2021 में 600 बेदुइन युवा IDF में शामिल हुए. इजराइल के अनुसार हर साल करीब 450 बेदुइन IDF में वॉलंटियर बनते हैं. जो खासतौर पर गाजा,इजिप्ट और इजराइल के बॉर्डर वाले संवेदनशील इलाके में तैनात किए जाते हैं. बड़ी बात ये है कि इस यूनिट में करीब 40 फीसदी सैनिक गैर-बेदुइन मुस्लिम, ईसाई और सर्कैसियन समुदाय से भी हैं.

अब सैन्य रणनीति का हिस्सा बन चुके हैं मुस्लिम

अब IDF में शामिल मुस्लिम और अरब सिपाही इजराइल की सैन्य रणनीति का हिस्सा बन चुके हैं. नेतन्याहू भले ही सख्त राष्ट्रवादी नेता माने जाते हों, लेकिन उनकी सेना में मुस्लिम कमांडर आज ईरान समर्थक गुटों को जवाब देने में सबसे आगे हैं. एक दौर था जब 2013 तक साल में मुश्किल से 10 अरब युवा सेना में भर्ती होते थे, लेकिन अब ये संख्या सैकड़ों में पहुंच गई है.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

29 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago