Soumya Rape-Murder Case
Soumya Rape-Murder Case: केरल की हाई-सिक्योरिटी कन्नूर सेंट्रल जेल से शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया। 2011 के चर्चित सौम्या रेप और मर्डर केस का दोषी गोविंदचामी जेल तोड़कर फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने उसे महज 10 घंटे के भीतर पकड़ लिया, जिससे राहत की सांस ली गई।
गोविंदचामी दिव्यांग है, उसके एक हाथ में कमजोरी है और पहले भी कई केस में दोषी ठहराया जा चुका है। फिर भी वो 25 फीट ऊंची जेल की दीवार लांगकर फरार हो गया, जो हैरानी की बात है। जांच में पता चला है कि उसने कंबल की मदद से दीवार पर चढ़ाई की और शायद जेल की सलाखों को किसी तरह से काटा भी। बताया जा रहा है कि उस वक्त जेल परिसर में बिजली नहीं थी, और सुरक्षा वायर भी बंद था, जिसका फायदा उठाकर उसने भागने की कोशिश की।
जेल से फरार होने के कुछ ही घंटे बाद पुलिस को सुराग मिला कि गोविंदचामी पास के इलाके में देखा गया है। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज किया और जब उसे पकड़ने पहुंचे, तो गोविंदचामी एक कुएं में कूद गया। लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक, वो जेल की वर्दी में नहीं था, और उसने अपने कटे हुए हाथ को पैंट की जेब में छिपाने की कोशिश की थी, ताकि पहचान न हो पाए। लेकिन CCTV फुटेज और लोगों की सतर्कता के चलते वो बच नहीं पाया।
गोविंदचामी को 2011 में केरल के सौम्या रेप और मर्डर केस में दोषी ठहराया गया था। उसने एक लोकल ट्रेन में 23 साल की सौम्या को धक्का देकर नीचे गिराया, फिर उसके साथ रेप किया और बेरहमी से मारा। सौम्या को बाद में रेलवे ट्रैक के पास घायल हालत में पाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पहले उसे फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई, जिसे हाई कोर्ट ने भी बरकरार रखा। मगर 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने हत्या का आरोप हटाते हुए फांसी को उम्रकैद में बदल दिया।
इतने खतरनाक अपराधी के जेल से भागने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले की जांच के लिए अब जेल अधिकारियों से जवाब-तलब किया जा रहा है।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…