Bihar Vidhan Sabha
Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में जारी मानसून सत्र का पांचवां और आखिरी दिन की शुरुआत भी हंगामे से हुई नतीजा पहली पाली में सिर्फ 6 मिनट ही सदन चल पाया.पक्ष और विपक्ष के बीच जारी गहमागहमी के बीच राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एक बेहद गंभीर दावा किया. जिसको लेकर राज्य की राजनीति में उथल पुथल सी मच गई.
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दावा किया कि बीते कुछ दिनों में तेजस्वी यादव को 4 बार जान से मारने की कोशिश की गई. राजद नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले रास्ते में… ट्रेन में… हेलीकॉप्टर में जान से मारने की कोशिश की गई और अब सदन में भी मारने की कोशिश की जा रही है.
ये भी पढ़ें : Bihar assembly : किसी के बाप का नहीं है…राजद विधायक के बयान पर बिहार विधानसभा में बवाल
बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए राबड़ी देवी ने यह भी दावा किया कि उन्हें पता है कि इस साजिश के पीछे कौन है. उन्होंने सीधे तौर पर साजिश का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बीजेपी-जेडीयू के अलावा यह साजिश कौन करेगा ?
उधर सदन के आखिरी दिन नीतीश कुमार ने कहा कि पहले कोई महिला को कुछ मिला था, हमने दिया. पटना में शाम को लोग बाहर नहीं निकलते थे, हमने व्यवस्था सुधारी. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं और मुसलमानों के लिए जितना काम किया, उतना आरजेडी सरकार के समय नहीं हुआ.
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…