Ceuta Migrant Crisis Spain: अफ्रीका के उत्तर में स्थित स्पेन के स्यूटा शहर में मोरक्को से करीब 60 हजार प्रवासियों के घुसने के बाद बड़ा प्रवासी संकट पैदा हो गया है। समुद्र और जमीन के रास्ते पहुंचे इन लोगों की संख्या 84 हजार की आबादी वाले शहर की कुल जनसंख्या के 70% से अधिक बताई जा रही है। स्पेन सरकार के अनुसार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक 67 लोगों की मौत हुई है। सरकार ने समुद्र की ओर जाने वाले ब्रेकवाटर बॉर्डर पर नया बैरियर लगाने का भी फैसला किया है।
घुसपैठ की कोशिश में कोई तैरकर, कोई फ्लोटिंग ट्यूब के सहारे तो कोई नाव से सीमा पार करता दिखा। हालात संभालने के लिए स्पेन को सेना तैनात करनी पड़ी और सुरक्षा बलों ने हवाई फायरिंग भी की। एक स्पेनिश अधिकारी के मुताबिक, करीब 37 हजार लोग स्वेच्छा से मोरक्को लौट चुके हैं, लेकिन हजारों अब भी फुटपाथ और खुले इलाकों में रह रहे हैं। इनमें करीब 7 हजार नाबालिग और बच्चे बताए जा रहे हैं। इस घटना को लेकर प्रवासियों की मौत और मानवाधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं।
स्यूटा चारों तरफ से मोरक्को से घिरा होने के बावजूद स्पेन के अधीन है और यूरोपीय संघ का हिस्सा है। स्पेन और मोरक्को के बीच सबसे कम समुद्री दूरी करीब 14 किलोमीटर है। बेहतर जीवन की तलाश में लोग यहां पहुंचने की कोशिश करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेन के सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद यह धारणा बनी कि स्यूटा पहुंचने वालों को बिना सुनवाई वापस नहीं भेजा जाएगा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने सीमा पार करने की कोशिश की।
ये भी देखे: किसान कंधे पर 5 फीट लंबा मगरमच्छ लादकर पहुंचा थाने, वन विभाग ने कोसी नदी में छोड़ा
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…