बिहार

किसान कंधे पर 5 फीट लंबा मगरमच्छ लादकर पहुंचा थाने, वन विभाग ने कोसी नदी में छोड़ा

Bihar Farmer Carries Crocodile: बिहार के सुपौल जिले में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक किसान करीब पांच फीट लंबे मगरमच्छ को कंधे पर लादकर पैदल थाने पहुंच गया। घटना भीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड-14 की है। धान के खेत में काम कर रहे किसानों को अचानक मगरमच्छ दिखाई दिया, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

मुंह बांधकर किसान मगरमच्छ को लेकर पहुंचा थाने

मगरमच्छ देखकर शुरुआत में ग्रामीण घबरा गए, लेकिन बाद में उन्होंने सावधानी से उसे बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ लिया। किसी को नुकसान से बचाने के लिए उसका मुंह रस्सी से बांध दिया गया। इसके बाद किसान अमित कुमार उसे कंधे पर उठाकर भीमनगर थाने की ओर चल पड़ा। रास्ते में लोग इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए रुकते रहे और कई लोगों ने वीडियो भी बनाए।

अमित के अनुसार, खेत में मगरमच्छ दिखने के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ा गया। वह पहले कटैया स्थित वन विभाग कार्यालय पहुंचा, लेकिन वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला। इसके बाद वह मगरमच्छ को लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया। जांच के बाद उसे सुरक्षित तरीके से कोसी नदी में छोड़ दिया गया।

बारिश में बढ़ जाता है वन्यजीवों के भटकने का खतरा

फॉरेस्टर रवि रंजन ने बताया कि मगरमच्छ करीब पांच फीट लंबा और पूरी तरह स्वस्थ था। उन्होंने कहा कि बारिश में नदियों और जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ने पर जलीय जीव कई बार खेतों और रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों की सतर्कता की सराहना करते हुए लोगों से अपील की कि वन्यजीव दिखने पर खुद पकड़ने या उसके करीब जाने के बजाय तुरंत विभाग को सूचना दें। प्रशिक्षित टीम ही जानवरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ सकती है।

ये भी देखे: समुद्र में तैर रहे शख्स से क्यों चिपक गया ऑक्टोपस? जानें वजह और ऐसी स्थिति में क्या करें

Tanisha Verma

Recent Posts

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

27 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

41 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago