उत्तराखंड

योगी आदित्यनाथ के नाम पर निकली स्पेशल कांवड़ यात्रा, श्रद्धालु बोले बुलडोजर बाबा…

Kanwad Yatra: सावन का महीना आते ही शिव भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंच जाता है। हर साल लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव मंदिरों में चढ़ाने के लिए कांवड़ यात्रा (Kanwad Yatra) पर निकलते हैं। इस बार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर से एक कांवड यात्रा बुलडोजर बाबा के नाम से भी निकली हैं। जिसमें कांवड़ियों ने जेसीबी (JCB) पर योगी आदित्यनाथ की फोटो लगाई हैं।

योगी आदित्यनाथ से मिली प्रेरणा

इस यात्रा की खास बात यह है कि भक्त आशु और उनके साथियों ने इस कांवड़ को योगी आदित्यनाथ के नाम से निकाला हैं। आशु ने बताया, यह कांवड़ मंसूरपुर से आई हैं। हम बाबा (योगी आदित्यनाथ) के काम से खुश हैं इसलिए यह कांवड़ ले जा रहे हैं। उन्होंने यूपी में अच्छा माहौल बनाया हैं। इसलिए हम उनके नाम पर यह कांवड़ ले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में धार्मिक यात्राएं बहुत सुविधाजनक और सुरक्षित हो गई हैं। योगी के काम करने वाली जगह में कानून व्यवस्था काफी सुधार हैं और कांवड़ यात्रियों को सरकार की तरफ से पूरी मदद मिलती हैं। और उन्होंने आगे बताया कि यात्रा के दौरान रास्ते में साफ-सफाई, मेडिकल सुविधा, पुलिस सुरक्षा और ठहरने की अच्छी व्यवस्था देखने को मिलती है, जो पहले नहीं थी।

लोग जुड़ रहे हैं इस अनोखी पहल से

आशु ने बताया कि जब उन्होंने योगी आदित्यनाथ के नाम पर कांवड़ ले जाने की बात लोगों से कही तो लोग काफी खुश हुए। लोग हमसे इसके बारे में पूछ रहे हैं और हमारे साथ जुड़ रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात हैं कि हम एक सकारात्मक संदेश लेकर यात्रा कर रहे हैं। यह कांवड़ यात्रा सिर्फ भक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि एक सकारात्मक सोच का भी संदेश दे रही हैं। यह यात्रा उन सभी लोगों के लिए मिसाल बन रही है जो धर्म और समाज के बीच एक अच्छा तालमेल बनाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ेः सावन का सयोंग, भगवान शिव की आराधना और जल चढ़ाने से मिलता हैं आर्शीवाद

सोशल मीडिया पर मिल रहा हैं प्यार

यह स्पेशल कांवड़ अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। कई लोग इस अनूखी पहल से खुश हो रहें हैं और इसे एक नई सोच के साथ की गई आस्था की अभिव्यक्ति मान रहे हैं। यह कांवड़ यात्रा न केवल भगवान शिव के प्रति श्रद्धा को दर्शाती हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश का बदलता रुप और नेताओं की अच्छी छावी को भी दिखाती हैं। आशु जैसे श्रद्धालु समाज को यह संदेश दे रहे हैं कि धर्म के साथ-साथ यदि सरकार भी मजबूत हो तो श्रद्धालु निडार होकर अपना काम कर सकते हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

1 hour ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

2 hours ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 hours ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

3 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

3 hours ago