शेयर बाजार में हाहाकार!
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता निवेशकों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। देश की टॉप कंपनियों में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसके चलते महज कुछ दिनों में करीब 1.75 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण साफ हो गया।
पूरे हफ्ते के दौरान BSE Sensex करीब 949 अंक यानी 1.27% गिर गया, वहीं NSE Nifty में भी 294 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट ने बाजार में डर और अनिश्चितता का माहौल बना दिया।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट के पीछे कई बड़े कारण रहे है।
मध्य-पूर्व में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव
ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता
रुपये की कमजोरी
बाजार में बढ़ती अस्थिरता
हालांकि बीच हफ्ते में थोड़ी राहत मिली, लेकिन शुक्रवार तक बिकवाली का दबाव इतना बढ़ गया कि बाजार फिर से धराशायी हो गया।
इस गिरावट में सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।
कंपनी का मार्केट कैप लगभग 89,000 करोड़ रुपये घट गया।
HDFC Bank को भी भारी गिरावट झेलनी पड़ी
State Bank of India और ICICI Bank के शेयरों में भी कमजोरी रही
Bharti Airtel, Hindustan Unilever और Tata Consultancy Services भी नुकसान से नहीं बच सके
जहां बाजार में गिरावट हावी थी, वहीं कुछ कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया
लार्सन एंड टूब्रो
बजाज फाइनेंस
इंफोसिस
इन कंपनियों ने निवेशकों को राहत दी और मुनाफा कमाया।
आने वाले हफ्ते में बाजार में नई हलचल देखने को मिल सकती है।
30 मार्च को ‘Central Mine Planning’ की लिस्टिंग
‘Speciality Medicines’ और ‘Tipco Engineering’ के शेयर बाजार में एंट्री
2 अप्रैल को ‘Sai Parenterals’, ‘Powerica’ और ‘Amir Chand Jagdish Kumar’ जैसे IPO लिस्ट हो सकते हैं
वैश्विक तनाव और बाजार की अनिश्चितता ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। अब सबकी नजर नए हफ्ते की चाल पर टिकी है की क्या बाजार संभलेगा या गिरावट जारी रहेगी?
ये भी पढ़ें: डेटिंग ऐप या जाल? मुलाकात बनी खौफनाक, युवक को अगवा कर 7 लाख की लूट
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…