Categories: नोएडा

नोएडा के निठारी गांव में दो युवकों की आत्महत्या से मचा हड़कंप, कारण जानने में लगी पुलिस

Noida News : नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के निठारी गांव में शुक्रवार को हुई दो युवकों की आत्महत्या की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। अजय और राहुल शर्मा नाम के दो युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली है। दोनों के शव गांव की अलग-अलग जगहों पर पंखे से लटके हुए मिले हैं। एक ही गांव के दो लोगों की तरह मौत के बाद पुलिस मौत के कारण जानने में लग गई है।

एक ही गांव में दो की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर 20 थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की गहरी जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना की सही वजह का पता लगाया जा सके। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों युवकों ने अपने-अपने घरों में पंखे से फांसी लगाई थी। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की सटीक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस दोनों परिवारों से पूछताछ कर रही है और घटना से पूर्व की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

मोबाइल और सोशम मीडिया से सामने आएगी सच्चाई

निठारी गांव में इस दोहरी आत्महत्या की घटना ने स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल बना दिया है। गांववासियों का कहना है कि दोनों युवक सामान्य लग रहे थे और किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी का कोई संकेत नजर नहीं आ रहा था। इस अचानक हुई घटना से परिवारजन और पड़ोसी सभी सदमे में हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। दोनों युवकों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया एकाउंट्स और व्यक्तिगत संपर्कों की भी जांच की जाएगी।

आत्महत्या के कारणों जानने में लगी पुलिस

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या के कारणों को लेकर और स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकती है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या दोनों युवकों के बीच कोई संपर्क था या यह महज एक संयोग है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

बद्रीनाथ धाम में बिना अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम, चमोली DM ने मांगा जवाब

Badrinath Dham Event: उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ धाम में बिना प्रशासनिक अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम…

16 minutes ago

‘यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा…’ विराट कोहली ने 2027 WC को लेकर कही दिल की बात

Virat Kohli 2027 World Cup: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज से…

42 minutes ago

सहारनपुर में ओवरटेक के चक्कर में खाई में गिरीं 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, भूसे में दबकर 2 की मौत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह रुड़की-पंचकूला मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ।…

46 minutes ago

भारत में किस उम्र तक कर सकते हैं पढ़ाई? जानें ग्रेजुएशन से PhD तक के नियम

Education Age Limit India: कई लोग 12वीं के बाद परिवार की जिम्मेदारियों या दूसरी परिस्थितियों…

54 minutes ago

भाद्रपद पूर्णिमा 2026: घर में होगा मां लक्ष्मी का वास, आज रात करें ये उपाय

Bhadrapada Purnima 2026: भाद्रपद पूर्णिमा को शास्त्रों में बेहद दिव्य बताया गया है। इस दिन…

1 hour ago

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में धमाका, 11 लोगों की मौत; 30 घायल

Dera Ismail Khan Blast: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में धमाके की खबर है।…

1 hour ago