Breaking

सुनीता आहूजा का बड़ा बयान: ‘मुझे गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए, लेकिन अब छोड़ भी नहीं सकती’

Sunita Ahuja shared that she feels Sad: एक्टर गोविंद की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक बयानों और साफ-साफ बात कहने के अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। गोविंदा के साथ शादी, उनकी निजी जिंदगी और कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स को लेकर सुनीता कई बार खुलकर बयान देती रही हैं, जिससे पहले भी विवाद खड़े हो चुके हैं। तलाक की अफवाहों के बीच अब रिश्ते को लेकर स्थिति कुछ सामान्य बताई जा रही है। इसी बीच सुनीता ने एक बार फिर कहा कि वह गोविंदा को एक आदर्श पति के रूप में नहीं देखतीं और अगले जन्म में उन्हें पति के रूप में नहीं चाहेंगी, साथ ही उन्होंने इसकी वजह भी साझा की है कि गोविंदा अपनी जिंदगी खुलकर नहीं जी पाए और एक पति के तौर पर उदाहरण नहीं बन सके।

सुनीता अपने पति गोविंदा को लेकर कई बार दे चुकी हैं बयान

सुनीता आहूजा और गोविंदा का रिश्ता पिछले कुछ सालों से लगातार चर्चा में रहा है। कभी दोनों के तलाक की खबरें सामने आती हैं, तो कभी इन्हें महज अफवाह बताया जाता है। सुनीता आहूजा कई बार अपने बयानों में पति गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर खुलकर बात कर चुकी हैं, वहीं कई मौकों पर उन्होंने उन्हें माफ करने की बात भी कही है। सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में एक इंटरव्यू में कहा कि गोविंदा एक अच्छे बेटे और भाई हैं, लेकिन पति के रूप में उनकी कुछ उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी करना, बाहर डिनर और हॉलिडे पसंद है, लेकिन गोविंदा ने हमेशा सिर्फ परिवार की सेवा में जीवन बिताया और कभी अपने लिए नहीं जिए, जिसका उन्हें दुख है।

दोनें के एक बेटा और एक बेटी है

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 11 मार्च 1987 को लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों एक बेटी और एक बेटे के माता-पिता बने। शुरुआत में उन्होंने कुछ समय तक अपनी शादी को निजी रखा और इसे सार्वजनिक नहीं किया था।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago